Bihar Election 2025: अगर आपको भी नहीं मिल रहा पोलिंग बूथ, तो ऐसे करें पता; जानिए पूरी प्रक्रिया Bihar Election : पहले चरण का प्रचार खत्म, NDA-INDIA गठबंधन ने झोंकी ताकत; 'छठ-हैलोवीन, मोकामा मर्डर और जंगलराज...', का मुद्दा रहा हावी Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव से पहले पड़ोसी राज्यों से वोटिंग के लिए मुफ्त ट्रेनें, वोटरों के लिए मिल रही है यह खास सुविधा Anant Singh Arrest : अनंत सिंह के अरेस्ट होने के बाद धानुक वोटरों की नाराजगी थमेगी? मोकामा-बाढ़ समेत कई सीटों पर दिख सकता असर; जानिए क्या है NDA का प्लान Bihar Weather: बिहार में इस दिन से पड़ेगी भीषण ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी Bihar Election 2025: चुनाव से पहले गोपालगंज में JDU-कांग्रेस समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, चाकूबाजी में एक युवक घायल बिहार चुनाव: पहले चरण का प्रचार थमा, नीतीश–मोदी बनाम तेजस्वी–राहुल की जंग अब दूसरे चरण में तेज, जानिए फर्स्ट फेज में किस नेता ने की कितनी सभाएं और क्या रहा मुद्दा Bihar News: बिहार में JDU नेता के भाई, पत्नी और बेटी की मौत; मचा कोहराम Asia University Rankings: भारत के ये संस्थान एशिया के टॉप-100 विश्वविद्यालयों में शामिल, शीर्ष पर यह यूनिवर्सिटी काबिज Bihar Election 2025: वोटिंग के दिन इन चीजों पर रहेगी छूट, आप भी ले सकते हैं लाभ; जानिए क्या है तरीका
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 18 Jun 2023 01:05:39 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में 23 जून के बाद नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। इस कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस से दो नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। वहीं बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राजद से एक नेता को नीतीश कैबिनेट में जगह मिलने वाली है। इस बात की जानकारी बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने दी है।
दरअसल, राजद के दो मंत्रियों कार्तिकेय कुमार और सुधाकर सिंह के इस्तीफा देने के बाद से ही बिहार कैबिनेट विस्तार होने की अटकलें लग रहीं थी। कांग्रेस के तरफ से भी कैबिनेट में दो सीटों की मांग उठाई जा रही थी। जिसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि -विपक्षी दलों की बैठक के बाद नीतीश कैबिनेट का विस्तार भी होगा। जिसमें कांग्रेस पार्टी से भी मंत्री बनेंगे और राजद से भी मंत्री होंगे।
वहीं, अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के तरफ से यह तय कर दिया गया है कि हमारे पार्टी से दो मंत्री बनेंगे और राजद से एक मंत्री बनेंगे। इसलिए अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है। सबकुछ साफ़ हो चूका है। फिलहाल हमलोग विपक्षी बैठक पर ध्यान देने में लगे हैं।
मालूम हो कि ,नीतीश कैबिनेट में फिलहाल अभी मुख्यमंत्री को छोड़कर 30 मंत्री हैं, बाकी के 4 विभागों की जिम्मेवारी अलग -अलग मंत्रियों को अतरिक्त प्रभार के तौर पर दिया गया है। इस महागठबंधन सरकार के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दस अगस्त, 2022 को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। इसके बाद 16 अगस्त को इस सरकार के में शामिल मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा किया गया था। इसके दस माह बाद दूसरी बार राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ।
आपको बताते चलें कि, नीतीश मंत्रिमंडल में वर्तमान समय में कांग्रेस कोटे से दो मंत्री, अशफाक आलम और मुरारी गौतम हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीजेपी से नाता तोड़ने और आरजेडी के नेतृत्व में महागबंधन के नई सरकार बनाने के बाद से मंत्रिमंडल विस्तार रुका हुआ है। ।बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने पहले इस संबंध में सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी से बात की थी और 23 जून के बाद अब मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।