ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

विपक्षी बैठक को 'फोटो सेशन' कहने पर भड़के ललन सिंह, कहा - 9 साल से पीएम मोदी कर रहे यही काम, इन चीज़ों पर नहीं निकलती आवाज

PATNA : बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह लगातार भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए नजर आ रहे हैं। जिस तरह से विपक्ष की बैठक को भाजपा के तरफ से फोटोब

विपक्षी बैठक को 'फोटो सेशन' कहने पर भड़के ललन सिंह, कहा - 9 साल से पीएम मोदी कर रहे यही काम, इन चीज़ों पर नहीं निकलती आवाज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह लगातार भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए नजर आ रहे हैं। जिस तरह से विपक्ष की बैठक को भाजपा के तरफ से फोटोबाजी बताई जा रही है। जिसके बाद अब इसको लेकर ललन सिंह ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला है। ललन सिंह ने कहा कि - प्रधानमंत्री विदेशी दौरे पर सिर्फ अलग-अलग पोज में फोटो खिंचवाने के लिए जाते हैं और उसे सरकार की उपलब्धी बताते हैं। इसके साथ ही ललन सिंह ने प्रधानमंत्री से बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर देश की जनता के सवालों का जवाब मांगा है। 


दरअसल, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि, 'आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi  जी, 23 जून को पटना में हुए विपक्षी दलों की बैठक पर अपनी प्रतिक्रिया में आपने और आपके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने इसको फोटो सेशन कहा है। आपकी प्रतिक्रिया चौंकाने वाली थी क्योंकि आपने अपने 9 साल के शासन में अपनी विदेश यात्राओं के दौरान सिर्फ़ फोटो सेशन ही चलाया है वह भी अलग-अलग पोज़ में और इसे आप अपनी उपलब्धि बताते रहे हैं! आपके फोटो सेशन को आप देश का मान-सम्मान बढ़ाने वाला बताते रहे हैं, आपको आत्मचिंतन करनी चाहिए क्योंकि यह देश की जनता अपने प्रधानमंत्री से चरम छूती महंगाई, बेरोज़गारी और बिगड़ती जा रही अर्थव्यवस्था पर सुनना चाहती है जो आपके मुंह से सुन नहीं पा रही है।'


 इसके आगे ललन सिंह ने लिखा है कि - 23 जून की बैठक एक सफल बैठक थी जिसमें सभी दलों ने आपसी मतभेद भुला कर लोक सभा 2024 का चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने पर पूर्ण रूप से सहमति जताई है। इसके विरूद्ध आपकी प्रतिक्रिया केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ़ विपक्षी पार्टियों की एकजुटता से आपकी घबराहट का स्पष्ट संकेत है।