ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

विपक्षी एकता की दूसरी बैठक में शामिल होंगे 24 दल! मुस्लिम लीग समेत इन्हें भेजा गया न्यौता, कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी

PATNA: बैंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की दूसरी बैठक में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में इस बैठक को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस की तरफ से दूसरे चरण की इस बै

विपक्षी एकता की दूसरी बैठक में शामिल होंगे 24 दल! मुस्लिम लीग समेत इन्हें भेजा गया न्यौता, कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बैंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की दूसरी बैठक में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में इस बैठक को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस की तरफ से दूसरे चरण की इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को विपक्षी दलों का फिर से जुटान होने जा रहा है। इसको लेकर कांग्रेस की तरफ से विपक्षी पार्टियों को न्यौता भेजा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस बार की बैठक में 24 दल शामिल होंगे।


दरअसल, 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए 23 जून को पटना में विपक्षी एकता की बैठक हुई थी। इस बैठक में कांग्रेस समेत विपक्ष के 15 दलों के नेता शामिल हुए थे और 2024 में साथ चुनाव लड़ने का एलान किया था। विपक्षी दलों की पहली बैठक पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में सफल होने के बाद अब दूसरे चरण की बैठक कांग्रेस आयोजित करने जा रही है। 


दावा किया जा रहा है कि दूसरे चरण की इस बैठक में विपक्ष के 24 दल शामिल होंगे। कांग्रेस ने विपक्षी दलो की बैठक में शामिल होने के लिए दक्षिण भारत के कुछ दलों को न्यौता भेजा है। कांग्रेस की तरफ से मरुमालारची द्रविड़ मुनेत्र काजगम (MDMK), कोंगू देसा मक्कल काटची (KDMK), विदुथलाई चिरुथैगल काटची (VCK), रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP), ऑल इंडिया फॉर्वर्ड ब्लॉक, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (जोसेफ) और केरल कांग्रेस (मनी) को भी बैठक में बुलाया है।


जानकारी के मुताबिक बैठक से पहले कांग्रेस की तरफ से बड़े डिनर पार्टी की तैयारी की जा रही है। जिसमें मेहमानों के लिए खास व्यवस्था की गई है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस बैठक में शामिल हों सकती है। पिछली बार पटना में हुई बैठक में 15 दल शामिल हुए थे जबकि इस बार की बैठक में 24 दलों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में अब सभी की नजर 17-18 जुलाई को होने वाली इस बैठक पर है।