ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

विपक्षी दलों की बैठक को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह, चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में भी डटे रहे

PATNA: बीजेपी के खिलाफ पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर विपक्षी दलों की बैठक हो रही है। इस बैठक में करीब 15 विपक्षी दलों के नेता शामिल हैं। इस बैठक को लेकर राष्ट्री

विपक्षी दलों की बैठक को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह, चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में भी डटे रहे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बीजेपी के खिलाफ पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर विपक्षी दलों की बैठक हो रही है। इस बैठक में करीब 15 विपक्षी दलों के नेता शामिल हैं। इस बैठक को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। पटना की सड़कों पर एक कार के ऊपर बैठा शख्स अनवरत लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंच रहा था। राजद कार्यकर्ता ने सिर पर हेलमेट लगा रही थी और हेलमेट के ऊपर राजद का चुनाव चिन्ह लालटेन रखे हुए था। हेलमेट के अलावे कार के ऊपर कई लालटेन भी रखा दिखा। हर किसी की नजर इस राजद कार्यकर्ता पर भी थी। जो इतनी चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में कार की छत पर हेलमेट लगाए और हेलमेट पर लालटेन रखे बैठा हुआ था। 


बता दें कि विपक्षी दलों की बैठक में जेडीयू से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी, आरजेडी से लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव, कांग्रेस पार्टी से राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, संजय राउत, आदित्य ठाकरे शामिल हैं। इसके साथ ही एनसीपी से शरद पवार, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, संजय सिंह और राघव चड्डा,टीएमसी से ममता बनर्जी, माकपा से सीताराम येचुरी, नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारुख अब्दुल्ला, जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी से महबूबा मुफ्ती, भाकपा से डी राजा, भाकपा माले से दीपंकर भट्टाचार्य, JMM से हेमंत सोरेन, DMK से एम के स्टालिन भी बैठक में मौजूद हैं। 


विपक्षी दलों की बैठक को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान आरजेडी कार्यकर्ता पार्टी का लालटेन और हरी पोशाक में नजर आए। राजद के एक कार्यकर्ता कार की छत पर बैठा नजर आया जो अपने सिर पर लालटेन लेकर नारेबाजी करते दिखे। विपक्षी दलों की बैठक से राजद कार्यकर्ता काफी खुश दिख रहा था। उसकी गाड़ी के पीछे तेज-तेजस्वी जिंदाबाद लिखा हुआ था। बैक शीशे पर लालटने का फोटो लगा हुआ था जिसके नीचे डॉ. जितेंद्र सिंह खलौत राघोपुर की जनता जिंदाबाद लिखा हुआ था। वही कुछ कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ अपने नेता का स्वागत करते नजर आए।