ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी पर बढ़ा खतरा, कोरोना पॉजिटिव MLA से मिले थे.. आज होगा टेस्ट

AHMEDABAD : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। विजय रुपाणी ने कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला के साथ मीटिंग की थी। बाद में इमरान खेड़ावाला का

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

AHMEDABAD : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। विजय रुपाणी ने कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला के साथ मीटिंग की थी। बाद में इमरान खेड़ावाला का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कांग्रेस विधायक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी एहतियातन कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। 


मंगलवार को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला के साथ एक अन्य विधायक की मौजूदगी में मुलाकात की थी। कांग्रेस विधायक का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें आइसोलेशन में भेज दिया गया है और अब एहतियातन मुख्यमंत्री विजय रूपानी का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। 


हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला और मुख्यमंत्री के बीच मुलाकात में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया था बावजूद इसके मुख्यमंत्री और सरकार के कुछ अन्य वरिष्ठ मंत्रियों को एहतियात बरतने को कहा गया है। विजय रुपाणी गुजरात में कोरोना के हालात को लेकर लगातार सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के साथ चर्चा कर रहे हैं और इसी दौरान उनकी मुलाकात इमरान खेड़ावाला से हुई थी।

टैग्स