Hindi News / news / BJP विधायक के दामाद को मारी गोली, हालत नाजुक

BJP विधायक के दामाद को मारी गोली, हालत नाजुक

1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Mar 09, 2020, 11:41:26 AM

BJP विधायक के दामाद को मारी गोली, हालत नाजुक

- फ़ोटो

SHEOHAR : इस वक्त की बड़ी खबर शिवहर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने चिरैया विधायक लालबाबू साह के दामाद को गोली मार दी है. 

घटना शिवहर के चमनपुर गांव की बताई जा रही है. जहां अपराधियों ने रविवार की देर रात विधायक के दामाद को गोली मार दी. गोली की आवाज सुन परिजन और आसपास के लोग जागे. जिन्हें देख अपराधी फरार हो गए. 

घायल अवस्था में विधायक के दामाद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. विधायक के दामाद को गोली मारने की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.