ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

आज इस जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’, 252 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

Nitish Kumar: जहानाबाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान 252 करोड़ की 161 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इन विकास योजनाओं से जिले को नई रफ्तार मिलेगी.

Nitish Kumar
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ अब जहानाबाद जिले में आयोजित होने जा रही है। 23 मार्च को प्रस्तावित इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जिले को लगभग 252 करोड़ रुपये की 161 विकास योजनाओं की सौगात देंगे।


इस दौरे की खास बात यह है कि 73 नई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी, जिनकी कुल लागत करीब 150 करोड़ रुपये है। साथ ही लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 88 योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा। यानी एक ही मंच से नई योजनाओं का शुभारंभ और पूरी हो चुकी योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।


मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे और वहां से सीधे सदर प्रखंड के पुराने कार्यालय परिसर स्थित जीविका दीदी वस्त्र उत्पादन केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे गांधी मैदान जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। यहां वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।


गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है, जहां मुख्यमंत्री आम जनता को संबोधित करेंगे। इसके लिए भव्य पंडाल तैयार किया गया है और पूरे मैदान को सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। सीएम की सुरक्षा टीम ने सभी प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा को कड़ा कर दिया है।


जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। डीएम अलंकृता पांडे ने भी मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। स्थानीय लोगों में इस दौरे को लेकर खासा उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस यात्रा से जिले के विकास को नई गति मिलेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता