ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बिहार के हॉस्टल और लॉज में रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मुफ्त LPG सिलेंडर देने की घोषणा की। कॉलेज परिचय पत्र दिखाकर विद्यार्थी छोटा सिलेंडर फ्री में भरवा सकेंगे। योजना का उद्देश्य छात्राओं की सुरक्षा, सुविधा और आत्म

बिहार न्यूज
स्टूडेंट की मदद के लिए सामने आए पप्पू यादव
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बिहार के हॉस्टल और लॉज में रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मुफ्त LPG सिलेंडर देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत कॉलेज परिचय पत्र दिखाकर विद्यार्थी छोटे सिलेंडर में गैस भरवा सकेंगे। जिसका उद्धेश्य छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को सुगम बनाना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।


सांसद पप्पू यादव ने बताया कि जो छात्र और छात्राएं घर से बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं और जिन्हें गैस लेने में परेशानी होती है, वे छोटा गैस सिलेंडर लेकर आकर फ्री में गैस भरवा सकते हैं। इसके लिए बस उन्हें अपने कॉलेज का परिचय पत्र दिखाना होगा। सांसद ने अपने सहयोगियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, जो छात्रों की सहायता करेंगे।


उन्होंने कहा कि पटना सहित पूरे बिहार में पढ़ाई कर रही छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आपात स्थिति में यदि किसी छात्रा को LPG की आवश्यकता पड़ती है, तो वह परिचय पत्र दिखाकर छोटा सिलेंडर प्राप्त कर सकती हैं।


पप्पू यादव ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी दैनिक जरूरतों को आसान बनाना और सुरक्षित माहौल प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकें। उन्होंने कहा, "शिक्षा ही सशक्त समाज की नींव है और हमारी कोशिश है कि बेटियां सुरक्षित, आत्मविश्वासी और सक्षम बनें।"


सांसद पप्पू यादव अपने उदार दिल और लोगों की मदद के लिए जाने जाते हैं। बिहार में किसी भी आपात स्थिति में वे हमेशा लोगों की सहायता करते हैं। अभी इजराइल इरान युद्ध का असर एलपीजी के सप्लाई पर पड़ा है। जिससे आम लोगों के साथ-साथ छात्र-छात्रों पर इसका खासा असर पड़ा है। गैस की किल्लत होने के बाद छात्रों को ज्यादा कीमत देकर गैस भरवाना पड़ रहा है। कई छात्र तो अपने गांव चले गये हैं। छात्रों की इस समस्या की जानकारी मिलने के बाद अब पप्पू यादव उनकी मदद के लिए सामने आए हैं। 

टैग्स