ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

चैती छठ का दूसरा दिन: खरना के साथ आज से शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य कल

Chaiti Chhath Puja: चैती छठ महापर्व नहाय-खाय से शुरू हो गया है. खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगी. चैती छठ को लेकर पटना जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

Chaiti Chhath Puja
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Chaiti Chhath Puja: चैती छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। छठ व्रत के पहले दिन व्रतियों ने गंगा स्नान कर पारंपरिक रूप से अरवा चावल, चना दाल और कद्दू की सब्जी ग्रहण की। आज खरना के साथ व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास का संकल्प लेंगी। 


आचार्य राकेश झा के अनुसार, चैत्र शुक्ल पंचमी को कृत्तिका नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग में व्रती दिनभर निराहार रहकर संध्या में खरना पूजा कर प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद चैत्र शुक्ल षष्ठी, मंगलवार को रोहिणी नक्षत्र और प्रीति योग में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। महापर्व के अंतिम दिन आयुष्मान योग में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती पारण के साथ अनुष्ठान का समापन करेंगे। 


इधर, पटना जिला प्रशासन ने छठ व्रत की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पटना के छठ घाटों पर लाइटिंग के साथ साथ सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। व्रतियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। घाटों की बैरिकेडिंग की गई है। इसके साथ ही साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है।


वहीं पटना के बेउर जेल में भी चैती छठ महापर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार 12 महिलाओं सहित कुल 22 कैदियों ने व्रत रखा है, जिनमें एक मंगलामुखी भी शामिल है। जेल प्रशासन द्वारा कारा स्थित तालाब को रंगीन लाइटों से सजाया गया है। सभी छठ व्रतियों को फल-फूल, पूजन सामग्री एवं नए वस्त्र उपलब्ध कराए गए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता