ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग

मुजफ्फरपुर के अशिया हाट में शहीद जगवीर राय को न्याय दिलाने के लिए महाधरना आयोजित किया गया। सांसद पप्पू यादव ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल की मांग करते हुए पीड़ित परिवार के साथ न्याय की लड़ाई में एकजुट रहने का आह्वान किया।

बिहार न्यूज
पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय!
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत अशिया हाट में शहीद जगवीर राय को न्याय दिलाने के लिए आयोजित महाधरना में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने एकजुट होकर न्याय की मांग उठाई। धरनास्थल पर लोगों का आक्रोश साफ देखने को मिला और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद की गई।


लोगों को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि किसी भी कीमत पर अन्याय और दमन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लाठी-गोली की सरकार नहीं चल सकती और निर्दोष लोगों के साथ अत्याचार करने वालों को कानून के कठघरे में लाना ही होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


सांसद ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं से बात कर केस की फाइल तैयार कराई जा रही है और जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट तक इस मामले को ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्याय की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ी जाएगी और हर स्तर पर परिवार के साथ खड़े रहेंगे।


पप्पू यादव ने प्रशासन से मांग की कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए और स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा, उचित मुआवजा और न्याय सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन, एसपी एवं डीआईजी से भी निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया।


धरना के दौरान लोगों ने एकजुट होकर न्याय के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यह केवल एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि समाज में न्याय और इंसाफ की स्थापना की लड़ाई है। उन्होंने सभी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से एकजुट रहकर न्याय की इस लड़ाई को मजबूत करने की अपील की।

टैग्स

संबंधित खबरें