ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

विधायक का एलान... अधिकारी को थप्पड़ मारने पर एक लाख का ईनाम, FIR दर्ज

DESK : एनएचएआई यानी कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी को थप्पड़ मारने के बदले एक लाख रुपये का ईनाम देने का एलान करने वाले विधायक के ऊपर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर

विधायक का एलान... अधिकारी को थप्पड़ मारने पर एक लाख का ईनाम, FIR दर्ज
First Bihar
3 मिनट

DESK : एनएचएआई यानी कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी को थप्पड़ मारने के बदले एक लाख रुपये का ईनाम देने का एलान करने वाले विधायक के ऊपर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है. पुलिस ने एमएलए के खिलाफ IPC की धारा 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इस बात को लेकर खलबली मच गई है. मीडिया में भी इसकी चर्चा खूब है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.


मामला कानपुर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई जुड़ा है. अमिताभ बाजपेई के ऊपर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. दरअसल इन्होंने 14 अगस्त को मंधना स्थित फैक्ट्री के बाहर अपनों के बीच अपनी बात कार्यक्रम आयोजित किया था. इस दौरान विधायक ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी के अफसर अमित मित्तल को थप्पड़ मारने पर एक लाख रुपये देने का एलान किया था.


विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा था कि 'एनएचएआई के प्रोजेक्ट अधिकारी अमित मित्तल को जो थप्पड़ मारेगा, उसको एक लाख रुपए इनाम दिया जाएगा. मेरी जमीन फैक्ट्री सब कुछ ले लो लेकिन मेरी इज्जत तो न लो, जुलाई 2019 में तत्कालीन एसडीम बिल्हौर ने जमीन का मौका मुआयना कर जमीन पर फैक्ट्री दिखाई थी. अब एडीएम भू इसी को कृषि जमीन दिखा रहे है, जो साजिश है.' बाद में विधायक ने यह बात खुद स्वीकार की.


विधायक का एलान... अधिकारी को थप्पड़ मारने पर एक लाख का ईनाम, FIR दर्ज


इस मामले को लेकर अमित मित्तल की ओर से बिठूर थाने में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस ने विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है. उधर विधायक का कहना है कि पुलिस ने मेरी FIR दर्ज नहीं की. उन्होंने दावा किया है कि पहले उन्होंने एनएचएआई के खिलाफ बिठूर थाने में एप्लीकेशन दी थी.


विधायक का एलान... अधिकारी को थप्पड़ मारने पर एक लाख का ईनाम, FIR दर्ज


आरोपी विधायक ने उलटे पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. जबकि एसीपी अशोक शुक्ल का कहना है अमित मित्तल की ओर से विधायक के खिलाफ पहले प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.