ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तार

विधानसभा की कार्यवाही शुरू, खत्म हो गया गतिरोध

PATNA : गुरुवार को बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. सदन मे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चल रहा है गतिरोध खत्म हो गया है. बुधवार को मंत्री मदन सहनी की टिप्पणी के बाद व

विधानसभा की कार्यवाही शुरू, खत्म हो गया गतिरोध
Anamika
3 मिनट

PATNA : गुरुवार को बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. सदन मे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चल रहा है गतिरोध खत्म हो गया है. बुधवार को मंत्री मदन सहनी की टिप्पणी के बाद विपक्ष आक्रोशित हो गया था और लगातार कार्यवाही बाधित हुई थी. आज 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक की और गतिरोध खत्म किया. 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सभी सदस्यों से अपील की कि वह एक दूसरे की भावनाओं का आदर करें और आपत्तिजनक बातों से किसी को आहत ना करें.

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद लेफ्ट के विधायक महबूब आलम में बुधवार को ही घटना का जिक्र किया उसके बाद ललित यादव ने कहा कि सत्ता पक्ष में बैठे मंत्री विपक्ष को विरोधी दल का नेता मान कर सदन में जिस तरह की टीका टिप्पणी करते हैं वह परिपाटी बंद होनी चाहिए. इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि विपक्ष भी लोकतंत्र में सरकार का ही अंग होती है. उन्होंने बुधवार को ही घटना के लिए एक बार फिर से खेद जताया. विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार किसी भी कीमत पर किसी भी सदस्य की भावना को आहत नहीं होने देगी.

विजय कुमार चौधरी ने कहा कि विपक्ष के सदस्यों की तरफ से सदन में पूछा गया सवाल या उठाया गया मुद्दा केवल विपक्ष का मुद्दा नहीं है यह जनता का मुद्दा है. ऐसे में सरकार खुले दिल से सब का जवाब देना चाहती है. जनहित के सवाल पर सदन में हम सकारात्मक रवैया अपनाएं यह बेहद जरूरी हो जाता है.

 बुधवार की हुई घटना के लिए सरकार ने खेद जताया और उसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हो पाई.कांग्रेस विधायक राजेश कुमार ने कहा कि विपक्ष जनता के मुद्दों को सदन में उठाना चाहती है. संसदीय कार्य मंत्री की बात का स्वागत करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि सदन के पुराने सदस्यों से नए सदस्यों को सीखने की जरूरत है. सदन की गरिमा तभी बनी रह पाएगी.