ब्रेकिंग
अब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटर

विधानसभा के बाहर मिट्टी का चूल्हा लेकर बैठ गईं कांग्रेस विधायक, रसोई गैस महंगी होने से हैं नाराज़

PATNA : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत के पहले ही दिन महंगाई का मुद्दा गरम दिख रहा है. विधानसभा पहुंचे आरजेडी और कांग्रेस के विधायक से महंगाई के मुद्दे पर केंद्र और रा

विधानसभा के बाहर मिट्टी का चूल्हा लेकर बैठ गईं कांग्रेस विधायक, रसोई गैस महंगी होने से हैं नाराज़
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत के पहले ही दिन  महंगाई का मुद्दा गरम दिख रहा है. विधानसभा पहुंचे आरजेडी और कांग्रेस के विधायक से महंगाई के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार को खेलते नजर आ रहे हैं लेकिन कांग्रेस की विधायक प्रतिमा कुमारी ने विधानसभा परिसर में ही लकड़ी का चूल्हा लेकर अपना विरोध जताना शुरू कर दिया. दरअसल कांग्रेस के विधायक शकील खान लकड़ी और चूल्हा लेकर विधानसभा पहुंचे थे और कांग्रेस की ही महिला विधायक  प्रतिमा कुमारी ने विधान मंडल परिसर में चूल्हा जलाना शुरू कर दिया.

 प्रतिमा कुमारी राजापाकर से कांग्रेस की विधायक हैं. पहली बार चुनाव जीतकर सदन पहुंची हैं ,लेकिन रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतें उन्हें इतनी परेशान कर रही हैं कि सरकार के खिलाफ उन्होंने मिट्टी का चूल्हा जलाने का फैसला कर लिया. सरकार को घेरने के लिए विरोधी दल के विधायक के लगातार नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं. कोई साइकिल से विधानसभा पहुंच रहा है तो कोई विधानसभा के बाहर चूल्हा जला रहा है.

कांग्रेस की महिला विधायक ने कहा है कि गृहस्ती चलाना महिलाओं के ऊपर भारी पड़ रहा है, क्योंकि रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं. घर में अब चूल्हा कैसे जलेगा महिलाओं के सामने यह बड़ा सवाल है. केंद्र और राज्य सरकार को इसके बारे में सोचना चाहिए. महिला विधायक ने कहा कि जब बीजेपी विपक्ष में हुआ करती थी तो लगातार रसोई गैस की कीमतों पर यूपीए सरकार के ऊपर सवाल खड़े करती थी लेकिन अब उसे वही रसोई गैस की बढ़ी हुई  कीमतें नजर नहीं आती.