ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तार

विधानसभा के बाहर माले का प्रदर्शन, जुट और चीनी मिलों को फिर से चालू करने की मांग

PATNA : भाकपा माले के विधायकों ने आज विधानसभा के बाहर कटिहार जुट मिल, रीगा चीनी मिल समेत सभी मिलों को चालू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है. सदन की कार्यवाही शुरू होने के

विधानसभा के बाहर माले का प्रदर्शन, जुट और चीनी मिलों को फिर से चालू करने की मांग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : भाकपा माले के विधायकों ने आज विधानसभा के बाहर कटिहार जुट मिल, रीगा चीनी मिल समेत सभी मिलों को चालू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है. सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले भाकपा माले के विधायक के हाथों में प्ले कार्ड लेकर सभी मिलों को दोबारा चालू करने की मांग की. 


इसके साथ ही माले विधायकों ने जमीन का बंदरबांट रोकने, किसानों को उनकी जमीन वापस करने, स्वयं सहायक समूह की महिलाओं का कर्ज माफ करने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. 


आपको बता दें कि विधानसभा में आज उद्योग विभाग के बजट पर चर्चा होनी है. वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए उद्योग विभाग के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और पर्यटन विभाग के बजट पर सदन में चर्चा होगी. सरकार की तरफ से मांग के प्रस्ताव और विपक्ष की तरफ से कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के बाद सरकार का जवाब होगा और फिर सदन में बजट पर स्वीकृति का प्रस्ताव आएगा. उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन बजट पर सरकार की तरफ से जवाब देंगे.