ब्रेकिंग
मधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायत

विधानसभा का सत्र आज से होगा शुरू, सेंट्रल हॉल में शपथ लेंगे नवनिर्वाचित विधायक

PATNA : 17 वीं विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो रहा है। सुबह के 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरु होगी। सेंट्रल हॉल में होने वाली इस कार्यवाही में आज और कल नवनिर्वाचित विधायकों

विधानसभा का सत्र आज से होगा शुरू, सेंट्रल हॉल में शपथ लेंगे नवनिर्वाचित विधायक
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : 17 वीं विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो रहा है। सुबह के 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरु होगी। सेंट्रल हॉल में होने वाली इस कार्यवाही में आज और कल नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। प्रोटेम स्पीकर के तौर पर जीतन राम मांझी सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे। 25 नवंबर को स्पीकर का चुनाव होगा। 


स्पीकर के पद संभालने के बाद 26 नवंबर को संयुक्त सदन में राज्यपाल का अभिभाषण होगा और फिर उसके बाद दोनों सदन की कार्यवाही 26 और 27 नवंबर को चलेगी। विधानसभा के साथ-साथ विधान परिषद की बैठक भी 26 और 27 नवंबर को बुलाई गई है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद दोनों सदनों में इस पर चर्चा होगी और सरकार की तरफ से धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा। 


विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। विधानसभा सत्र में शामिल होने वाले विधायकों के साथ-साथ विधान पार्षदों की भी कोरोना जांच कराई जा रही है। सदन की बैठक में शामिल होने के पहले सभी सदस्यों के लिए कोरोना टेस्ट कराना अनिवार्य है। सत्र को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट पर है विधानमंडल के सुरक्षा को त्रिस्तरीय रखा गया है। रविवार को पटना के डीएम और एसएसपी ने खुद विधान मंडल परिसर की सुरक्षा की समीक्षा की।

टैग्स