ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

नंदकिशोर यादव और RJD एमएलसी सुबोध राय में तीखी नोक-झोंक, इस्तीफा देने की बात तक कह गए मंत्री

PATNA : राज्य के अंदर पुलों के निर्माण में गुणवत्ता का मामला आज विधान परिषद में इस तरह उठा कि मंत्री नंदकिशोर यादव और आरजेडी एमएससी सुबोध राय में जमकर तीखी नोकझोंक हो गई। सदन में आरजे

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : राज्य के अंदर पुलों के निर्माण में गुणवत्ता का मामला आज विधान परिषद में इस तरह उठा कि मंत्री नंदकिशोर यादव और आरजेडी एमएससी सुबोध राय में जमकर तीखी नोकझोंक हो गई। सदन में आरजेडी एमएलए सुबोध राय ने एक सवाल उठाते हुए सरकार पर यह आरोप लगाया कि पुलों के निर्माण में पथ निर्माण विभाग क्वालिटी से कंप्रोमाइज कर रहा है। https://www.youtube.com/watch?v=s3Zf9MKs2MA सुबोध राय के इशारों पर मंत्री नंदकिशोर यादव सदन में भड़क गए। मंत्री महोदय ने आरजेडी एमएलसी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि उनकी जानकारी अगर सही निकली तो वह मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि अगर आरजेडी एमएलसी की जानकारी गलत हुई तो उन्हें भी अपने पद से इस्तीफा दे देना होगा। पथ निर्माण मंत्री और आरजेडी एमएलसी के बीच हो रही बहस तब और गरमा गई जब कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने यह आरोप लगा दिया कि गांधी सेतू के मरम्मत में घटिया क्वालिटी के स्टील का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि बाद में आरजेडी के रामचंद्र पूर्वे के बीच बचाव करने और कार्यकारी सभापति हारून रशीद के आश्वासन के बाद सदन में शांति बन पाई।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता