ब्रेकिंग
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामद

नीतीश सरकार ने तेजस्वी का काफिला फिर से रोका, केवल तीन नेताओं के साथ तेजस्वी को विधानसभा जाने की मिली इजाजत

PATNA : राबड़ी आवास से विधानसभा जाने के लिए निकले तेजस्वी यादव को अचानक से जिला प्रशासन ने एक बार फिर से रोक दिया है. दरअसल तेजस्वी यादव नौ सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल के साथ विध

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : राबड़ी आवास से विधानसभा जाने के लिए निकले तेजस्वी यादव को अचानक से जिला प्रशासन ने एक बार फिर से रोक दिया है. दरअसल तेजस्वी यादव नौ सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल के साथ विधानसभा अध्यक्ष से मिलने जा रहे थे. लेकिन प्रशासन ने तीन नेताओं को जाने की इजाजत दी आरजेडी विधायक भोला यादव को प्रशासन की तरफ से यह जानकारी दी गई कि 3 से ज्यादा लोगों को विधानसभा अध्यक्ष से मिलने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

इसके बाद बात बिगड़ गई और भोला यादव ने साफ कह दिया कि अगर ऐसा है तो आरजेडी के विधायक राबड़ी आवास पर ही धरने पर बैठेंगे. तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार मनमानी कर रही है और लॉकडाउन में मीडिया और प्रशासन के लोगों को हर जगह जाने की छूट है बावजूद उसके जनप्रतिनिधियों को विधानसभा जाने से रोका जा रहा है.


थोड़ी देर के गतिरोध के बाद आखिरकार आरजेडी के नेता प्रशासन की गाइडलाइन के मुताबिक के ही विधानसभा के लिए रवाना हो गए हैं. तेजस्वी यादव अपनी पार्टी के तीन नेताओं के साथ विधानसभा के लिए निकल गए हैं जहां वह विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी से मुलाकात करेंगे.