Hindi News / news / वज्रपात से 15 साल के बच्चे की मौत, चार घायल

वज्रपात से 15 साल के बच्चे की मौत, चार घायल

1st Bihar Published by: Priya Ranjan Singh Updated Oct 03, 2020, 2:51:18 PM

वज्रपात से 15 साल के बच्चे की मौत, चार घायल

- फ़ोटो

SUPAUL : सुपौल में अहले सुबह हुई बारिश के दौरान वज्रपात में एक 15 साल के बच्चे की झुलस जाने से मौत हो गयी तो वहीं 4 अन्य लोग घायल हो गये. जिनमें 3 महिला और एक पुरुष शामिल हैं. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जिसमें 2 की हालत नाजुक बनी हुई है.


आपको बता दें कि सदर प्रखंड के मल्हनी में खेत में काम रही महिलाएं बारिश आने पर अपने घर में लौट रही थी. इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आ गई. वहीं मुरली नारायणपुर में खेत में काम कर रहे एक 15 साल के बच्चे और उसके परिजन गंभीर रुप से झुलस गये. जिसमें बच्चे की मौत हो गयी है. घायलों में 2 की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक उसे दरभंगा रेफर कर दिया है. 


वहीं हादसे के बाद मृतक के परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं सभी घायलों का इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है जिनमें कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.