ब्रेकिंग
पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलाव

दिल्ली से लौटकर आयीं सांसद वीणा देवी कोरोना टेस्ट कराने को तैयार नहीं, DM के पत्र को किया अनदेखा

VAISHALI : वैशाली की सांसद वीणा देवी अपना को रोना टेस्ट नहीं करेंगी 23 मार्च के बाद दिल्ली से वापस आए लोगों का टेस्ट कराने का निर्देश सरकार ने दे रखा है लेकिन सांसद वीणा देवी इस टे

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

VAISHALI : वैशाली की सांसद वीणा देवी अपना को रोना टेस्ट नहीं करेंगी 23 मार्च के बाद दिल्ली से वापस आए लोगों का टेस्ट कराने का निर्देश सरकार ने दे रखा है लेकिन सांसद वीणा देवी इस टेस्ट से गुजरने को तैयार नहीं है 


दरअसल वैशाली की सांसद वीणा देवी 24 मार्च को दिल्ली से वापस लौटी हैं। उनके ट्रैवल हिस्ट्री को देखते हुए वैशाली के डीएम ने मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सांसद वीणा देवी का कोरोना टेस्ट कराने का आग्रह किया था लेकिन वीणा देवी इसमें दिलचस्पी नहीं ले रही हैं। वीणा देवी का कहना है कि वह 24 मार्च को मुजफ्फरपुर पहुंच गई थी और लगातार अपने घर पर ही रहीं। एलजेपी सांसद ने कहा है कि 15 दिनों के होम कोरेंटाइन को उन्होंने पूरा कर लिया है लिहाजा अब जांच की कोई जरूरत नहीं जान पड़ती। 


डीएम की तरफ से आग्रह किए जाने के बावजूद वैशाली की सांसद उसे अनदेखा कर रही हैं। वह कोरोना की जांच नहीं करना चाहती। अब ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को जब एनडीए से जुड़े सांसद ही ही इस तरह अनदेखा करेंगे तो फिर देश की आम जनता क्या करेगी।

टैग्स