ब्रेकिंग
‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानी‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानी

Vaishali News: छठ घाट की सफाई को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी और ग्रामीणों के बीच हुई नोंक-झोंक, साहब ने गुस्से में कह दिया..बेहूदा की तरह बातें मत करों, वीडियो वायरल

VAISHALI: लोक आस्था का महापर्व छठ के मौके पर हाजीपुर में छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 स्थित इमली घाट पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी स

Vaishali News: छठ घाट की सफाई को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी और ग्रामीणों के बीच हुई नोंक-झोंक, साहब ने गुस्से में कह दिया..बेहूदा की तरह बातें मत करों, वीडियो वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: लोक आस्था का महापर्व छठ के मौके पर हाजीपुर में छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 स्थित इमली घाट पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार और स्थानीय ग्रामीणों के साथ नोंक-झोंक हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


वायरल वीडियो में कल मंगलवार की बताई जा रही है। वीडियो में स्थानीय ग्रामीण घाट की साफ सफाई कराने की बात कह रहे हैं। उनकी बातें सुनकर साहब गुस्से हो गए और कहने लगे कि बेहूदा की तरह बातें मत करों। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर परिषद के वार्ड संख्या एक स्थित इमली घाट के पास नगर परिषद प्रशासन ने ढ़ाब में जमा पानी में ही छठ घाट बना दिया है। 


ग्रामीणों का आरोप है कि गड्ढे में बाढ़ का पानी जमा जमा होने के कारण काफी दुर्गंध आ रही है। वहीं घाट के पास ही पशु का मृत शव पड़े होने के कारण व्रतियों को अर्ध देने में काफी परेशानी होगी। लोगों ने बताया कि पानी सड़ने के कारण उसमें काफी कीड़ें पड़े है। लोगों ने इसकी शिकायत कार्यपालक पदाधिकारी से की थी। 


जिसके बाद स्थिति का जायजा लेने घाट पर पहुंचे कार्यपालक पदाधिकारी ने उसी गड्ढे में पर्व करने के लिए कहने पर लोग आक्रोशित हो गए तथा नोंक-झोंक हो गयी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि छठ घाट जाने वाली मार्ग की स्थिति भी काफी बदतर है। जर्जर सड़क से छठ घाट जाने में व्रतियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके लिए नगर परिषद प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं करायी गयी है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सभापति संगीता कुमारी से की है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता