ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप

Chhapra Gangrape Murder: बिहार के सारण जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दसवीं कक्षा की छात्रा का शव कुएं से बरामद हुआ, और परिजनों का आरोप है कि पांच युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर

बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Chhapra Gangrape Murder: बिहार के सारण जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां डेरनी थाना क्षेत्र के एक गांव में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का शव कुएं से बरामद हुआ है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


परिजनों ने आरोप लगाया है कि पांच युवकों ने मिलकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।


घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को गांव के एक कुएं में छात्रा का शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डेरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को छपरा से गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।


मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई अहम नमूने इकट्ठा किए। सोनपुर अनुमंडल के वरीय पुलिस पदाधिकारी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और अधिकारियों को जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने के निर्देश दिए।


परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृत छात्रा की मां ने इस मामले में अपने ही गांव के पांच युवकों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उनकी बेटी के साथ गलत काम करने के बाद उसकी हत्या कर दी।परिजनों का कहना है कि एक आरोपी पहले भी घर में घुसकर छात्रा के साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर चुका था। उस समय विरोध करने पर उसने परिवार को धमकी भी दी थी।


बहन ने बताई पूरी घटना

मृतका की बहन का कहना है कि आरोपी लंबे समय से उसकी बहन को परेशान कर रहे थे। कई बार परिवार ने इसकी शिकायत भी की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बहन के मुताबिक, जिस दिन घटना हुई उस दिन छात्रा अपने पुराने घर गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। जब उसने शोर मचाया तो उसे घसीटकर ले जाया गया और बाद में कुएं में फेंक दिया गया। परिवार का कहना है कि जब तक ग्रामीण उसे कुएं से बाहर निकाल पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


पुलिस का क्या कहना है

सारण के एसएसपी ने कहा कि फिलहाल मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का लग रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जांच में आरोप सही पाए गए तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


गांव में तनाव, न्याय की मांग

घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों और परिजनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।