ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ...

बिहार के बांका जिले में हथियारबंद अपराधियों ने एक शिक्षक और आंगनबाड़ी सेविका का अपहरण कर लिया। बाद में सेविका को जंगल में छोड़ दिया गया जबकि शिक्षक को अपराधी अपने साथ ले गए। पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है।

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ...
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के बांका जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के मानिकथाम बखौरी–भदवारिया मुख्य सड़क के जंगल में हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार एक शिक्षक और आंगनबाड़ी सेविका का अपहरण कर लिया। हालांकि करीब एक घंटे बाद अपराधियों ने सेविका को जंगल में धमकी देकर छोड़ दिया, जबकि शिक्षक को अपने साथ ले गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और ग्रामीण शिक्षक की सुरक्षित बरामदगी की मांग कर रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार अपहृत शिक्षक की पहचान बांका जिले के चादन प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय हरदिया के शिक्षक अजय बरनवाल के रूप में हुई है। उनके साथ मौजूद आंगनबाड़ी सेविका रेणु कुमारी को अपराधियों ने कुछ देर बाद छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय अपराधियों की संख्या आधा दर्जन से अधिक थी, जो तीन बाइक पर सवार होकर आए थे। कुछ ग्रामीणों के अनुसार अपहरणकर्ताओं की संख्या करीब सात बताई जा रही है।


बताया जाता है कि गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षक अजय बरनवाल और आंगनबाड़ी सेविका रेणु कुमारी एक ही बाइक से नारगंजो रेलवे स्टेशन की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान भदवारिया गांव के समीप अर्धनिर्मित पुल के पास गड्ढे के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी बाइक रुकवा ली। इसके बाद हथियार के बल पर दोनों को जबरन अपने साथ ले लिया और जंगल की ओर ले गए।


घटना के बाद छोड़ी गई सेविका रेणु देवी ने बताया कि अपराधियों ने रास्ते में उनसे पूछताछ की। जब उन्होंने बताया कि वह हरदिया गांव की रहने वाली हैं और आंगनबाड़ी सेविका के रूप में काम करती हैं, तो अपराधियों ने उन्हें करीब एक घंटे बाद जंगल में ही छोड़ दिया। हालांकि छोड़ते समय अपराधियों ने उन्हें किसी को भी घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।


किसी तरह हिम्मत जुटाकर सेविका जंगल से निकलकर मुख्य सड़क तक पहुंचीं और फिर भदवारिया गांव पहुंचकर ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।


पुलिस को घटनास्थल के पास सड़क किनारे शिक्षक की हीरो पैशन प्रो बाइक लावारिस हालत में मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने आसपास के एक गांव में पेट्रोल की दुकान के बारे में भी पूछताछ की थी, जिससे पुलिस को कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है।


घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग शिक्षक की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र कभी माओवादियों का गढ़ माना जाता था। हालांकि पिछले कई वर्षों से यहां ऐसी घटनाएं नहीं हुई थीं, लेकिन लंबे समय के बाद अपहरण की घटना सामने आने से लोगों में दहशत बढ़ गई है।


इधर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक की तलाश के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। थानाध्यक्ष  संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं एसडीपीओ राजेश कुमार ने भी कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।पुलिस का दावा है कि शिक्षक को सुरक्षित बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वहीं परिजन और ग्रामीण प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि शिक्षक की सुरक्षित घर वापसी हो सके।

संबंधित खबरें