ब्रेकिंग
Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक

बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा; सर्च ऑपरेशन शुरू

Bihar News: पटना में बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। ईमेल के जरिए मिली इस धमकी के बाद विधानसभा परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद विधानसभा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।


बताया जा रहा है कि ईमेल के माध्यम से बिहार विधानसभा के भवन के बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस बात की खबर मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की।


स्पीकर ने ख्याति सिंह, प्रभारी सचिव को निर्देश दिया कि वह मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को इस बात की जानकारी देकर विधानसभा परिसर की सुरक्षा दृष्टिकोण से शीघ्र जांच कराएं। प्रभारी सचिव द्वारा इसकी जानकारी मुख्य सचिव और डीजीपी विनय कुमार को दी।


जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। वरीय अधिकारियों की सूचना पर पुलिस के अधिकारी और अन्य जांच एजेंसियां विधानसभा पहुंची और उनकी देखरेख में पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और विधानसभा परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता