ब्रेकिंग
‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश

वैशाली में रेप के आरोपी के घर ढ़ोल-नगाड़े लेकर पहुंची पुलिस, हैरान रह गये गांव वाले

VAISHALI : वैशाली में शुक्रवार को रेप के एक आऱोपी के घर जब पुलिस वाले ढ़ोल नगाड़ा औऱ माइक लेकर पहुंची तो गांव वाले हैरान रह गये. पुलिस ने काफी देर तक ढ़ोल नगाड़ा बजवाया और फिर

वैशाली में रेप के आरोपी के घर ढ़ोल-नगाड़े लेकर पहुंची पुलिस, हैरान रह गये गांव वाले
First Bihar
3 मिनट

VAISHALI : वैशाली में शुक्रवार को रेप के एक आऱोपी के घर जब पुलिस वाले ढ़ोल नगाड़ा औऱ माइक लेकर पहुंची तो गांव वाले हैरान रह गये. पुलिस ने काफी देर तक ढ़ोल नगाड़ा बजवाया और फिर जो किया उसे देख कर लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं.


वैशाली जिले के महुआ का वाकया
मामला वैशाली के महुआ का है. रेप के एक मामले के घऱ शुक्रवार को पुलिस जब पहुंची तो उसके साथ ढ़ोल-नगाड़ा बजाने वाले औऱ माइक भी था. पुलिस ने पहले आरोपी के घर के बाहर औऱ पूरे मोहल्ले में ढोल नगाडा बजवाया. माइक से अनाउंसमेंट किया कि रेप के उस आरोपी ने कितना संगीन अपराध किया है. फिर उससे कहा कि वह तुरंत सरेंडर कर दे वर्ना उसके घर को कुर्क कर दिया जायेगा. इसके बाद पुलिस ने उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया औऱ वापस लौट गयी.


रेप के बाद ब्लैकमेल कर रहा था आरोपी
मामला पिछले साल नवंबर का है. आरोपी ने एक नाबालिग लड़की के साथ पहले रेप किया औऱ फिर उसका वीडियो बना लिया. फिर उसने उस वीडियो को पीड़िता के घर वालों को भेजा औऱ कहा कि 10 हजार रूपये पहुंचा जायें वर्ना उस वीडियो का वायरल कर दिया जायेगा. आऱोपी ने पीड़िता के भाई को वाट्सएप पर मैसेज भेज कर पैसे मांगे थे. पीड़िता के परिजनों ने जब पैसे नहीं दिये तो आरोपी ने वीडियो को वायरल कर दिया था.


इसके बाद पीडिता के परिजनों ने महुआ थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने पॉक्सो, रेप औऱ आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया था. लेकिन आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने पहले उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट लिया. लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया. इसके बाद कोर्ट से उसके घर की कुर्की जब्ती का वारंट मांगा गया था. कोर्ट ने पहले उसके घऱ पर इश्तेहार चिपकाने को कहा. तभी आज पुलिस ढोल नगाड़े के साथ इश्तेहार चिपकाने पहुंची थी. महुआ पुलिस ने कहा कि अब भी आरोपी हाजिर नहीं होता है तो घर को कुर्क कर लिया जायेगा.

टैग्स