ब्रेकिंग
‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश

बिहार में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, चचेरे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष; एक की मौत, कई घायल

Bihar Crime News: शिवहर के फतेहपुर नया टोला में आपसी विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच हुई हिंसक मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: शिवहर जिले के नगर परिषद क्षेत्र में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां चचेरे भाइयों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


घटना नगर परिषद शिवहर के वार्ड संख्या-23 स्थित फतेहपुर नया टोला की है। बताया जा रहा है कि देर रात आपसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


घायलों में 50 वर्षीय अमरेंद्र सहनी (पिता- स्वर्गीय सुखारी सहनी) के सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें पहले सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर किया गया। हालांकि, मुजफ्फरपुर ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।वहीं, चुनचुन सहनी (30 वर्ष), पिता स्वर्गीय सुखारी सहनी, भी घायल हुए हैं और उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


इसके अलावा रूबी देवी (30 वर्ष), पति हरीकिशोर सहनी, हरीकिशोर सहनी (32 वर्ष), पिता शिवनाथ सहनी तथा शिवनाथ सहनी (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय अशर्फी सहनी सहित कई अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी का इलाज सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में चल रहा है।


घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर सरोजा सीताराम सदर अस्पताल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। रातभर पुलिस बल अस्पताल में तैनात रहा और घायलों की सुरक्षा व्यवस्था संभालता रहा। एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट : समीर कुमार झा, शिवहर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता