ब्रेकिंग
मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान✦मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; जहर देकर मारने का आरोप✦पटना में दो बंद घरों में भीषण चोरी: चोरों ने उड़ाए 70 लाख के गहने, रिटायर्ड शिक्षक और कारोबारी के घर को बनाया निशाना ✦शादी से 27 दिन पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर 3 घंटे तक रोड जाम, 14 दिसंबर को जाने वाली थी बारात✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान✦मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; जहर देकर मारने का आरोप✦पटना में दो बंद घरों में भीषण चोरी: चोरों ने उड़ाए 70 लाख के गहने, रिटायर्ड शिक्षक और कारोबारी के घर को बनाया निशाना ✦शादी से 27 दिन पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर 3 घंटे तक रोड जाम, 14 दिसंबर को जाने वाली थी बारात

पुलिस के हत्थे चढ़े चार साइबर अपराधी, OTP भेजकर लोगों को लगाते थे लाखों का चूना

Bihar Crime News: सासाराम पुलिस ने होटल में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी लिंक और OTP के जरिए लोगों के बैंक खातों से ठगी करते थे तथा कमीशन पर दूसरों के खातों का इस्तेमाल करते थे।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम में नगर थाना की पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को एक होटल से गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से कई मोबाइल बरामद हुए हैं। जिसके माध्यम से यह लोगों के बैंक खाते से पैसा उड़ा देते थे। साथ ही भोले भाले लोगों के बैंक खाते में पैसा मंगवाते थे।


पुलिस ने आशीर्वाद होटल में पुलिस ने छापा मारकर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिन लोगों का तार तेलंगाना से जुड़ा हुआ है। सासाराम के एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी आदित्य राज मास्टरमाइंड है; जो भभुआ का रहने वाला है। 


इसके अलावा रोहतास जिला के ही बघेला का रहने वाला अमन कुमार पटेल, नोखा के सलेमपुर का रहने वाला रवि कुमार वर्मा तथा धनकाढा का रहने वाला आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया गया है। लोगों को साइबर फ्रॉड के तहत मोबाइल पर लिंक भेज कर तथा ओटीपी की जानकारी लेकर लोगों के खाते से पैसा उड़ाना लेना इन लोगों का काम था। 


साथ ही यह लोग सामान्य लोगों के खाता का उपयोग करते थे। जिसमें साइबर ठगी का पैसा मंगवाया जाता है। इसके लिए खाताधारक को 2.5% कमीशन भी देता था। ऐसे कई खाताधारको की चिन्हित किया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता