Bihar Crime News: पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, घरेलू कलह में वारदात को दिया अंजाम Bihar News: बिहार के इस जिले को मिली दो नई सड़कों की सौगात, सरकार ने दी 44 करोड़ की मंजूरी अजब प्रेम की गजब कहानी: सास-दामाद के बाद अब समधी और समधन की लव स्टोरी, घर छोड़ दोनों हुए फरार Innovative farming: 8 लाख की नौकरी छोड़ गांव लौटा युवक...अब खेती से कमा रहा है दोगुनी कमाई! जानिए कैसे? Bihar News: जमुई में नो एंट्री टाइम में बदलाव से जनता को बड़ी राहत, एसपी के निर्देश पर प्रभावी हुआ नया नियम Arvind Kejriwal Daughter Wedding: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शादी के बंधन में बंधीं, संभव जैन के साथ लिए सात फेरे Goal Institute: गोल इंस्टीट्यूट में विशेष सेमिनार का आयोजन, नीट 2025 के लिए छात्रों को मिला महत्वपूर्ण मार्गदर्शन Bihar Politics: सीएम फेस को लेकर महागठबंधन में मचे घमासान पर BJP की पैनी नजर, क्या बोले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय? Bihar News: मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व VC के खिलाफ ED ने दाखिल की चार्जशीट, जानिए.. क्या है मामला? Bihar News :बिहार को मिली ऐतिहासिक सौगात, गंगा नदी पर बना पहला छह लेन पुल अब पूरी तरह तैयार, जल्द होगा उद्घाटन!
08-Dec-2023 09:08 AM
VAISHALI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदरशायद इनको ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने कार्य कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। किसी करीब में अब एक ताजा मामला बिहार के वैशाली से निकलकर सामने आया है जहां बिहार की सत्ता में काबिज दल के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी हो कि, वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में राजद के जिला महासचिव की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक मैनेजर साहनी की पत्नी अजीजपुर चांदे पंचायत की उप मुखिया पद पर निर्वाचित है। हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीण ने शव रखकर प्रदर्शन किया और ताजपुर महुआ मुख्य मार्ग पर बहुआरा चौक पर जाम लगा दिया।
बताया जाता है कि, बदमाशों ने मैनेजर साहनी की हत्या को घर से कुछ दूरी पर अंजाम दिया और फिर फरार हो गए। इससे पहले भी कई बार राजद नेता पर हमले की कोशिश की गई थी। और घर पर फायरिंग हुई थी। हत्या की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना महिसौर थाना क्षेत्र के अजीजपुर चांदे पंचायत इलाके की है। वहीं घटना के विरोध में ग्रामीणों में आक्रोश है।
आपको बताते चलें कि,इससे पहले सारण जिले में आरजेडी नेता की हत्या से हड़कंप मच गया था। जब राजद नेता किशोर कुमार महतो उर्फ विधायक जी पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसा दी। जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भेल्डी थाना इलाले के समतपुर गांल के रहने वाले 31 वर्षीय आरजेडी नेता किशोर महतो चाय पीकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने हत्या को अंजाम दिया। और फिर फरार हो गए थे।