ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

वैशाली में सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, 6 घर जलकर खाक

VAISHALI: वैशाली के राघोपुर में अगलगी की भीषण घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक-एक कर छह घर जलकर खाक हो गया। घटना जुड़ावनपुर बरारी पंचायत

वैशाली में सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, 6 घर जलकर खाक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली के राघोपुर में अगलगी की भीषण घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक-एक कर छह घर जलकर खाक हो गया। घटना जुड़ावनपुर बरारी पंचायत के वार्ड संख्या एक की है। अगलगी की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। 


घरेलू गैस सिलेंडर के ब्लास्ट करने के बाद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद 6 घर पूरी तरह जल गया। घर में रखा सामान भी जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भयावह थी कि इस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर फायर बिग्रेड को बुलाया जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। 


मिली जानकारी के अनुसार शंकर राय के घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट किया था जिसके बाद एक के बाद एक घर में आग लग गयी। कुल 6 घरों को आग ने अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और जंगली राय, अलख राय, रवि राय, गुड्डू कुमार समेत 6 लोगों के घर को आग ने अपने लपेटे में ले लिया। आग लगने से घर में रखे बर्तन,कपड़ा,अनाज, कैश, जेवरात सहित कई सामान जलकर खाक हो गया। अगलगी की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है।


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता