ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

‘घूसखोर पंडित’ के बाद ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर मचा बवाल: सड़कों पर उतरे युवा, जानें क्या है वजह

घूसखोर पंडित’ के बाद अब ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म के शीर्षक और कहानी पर आपत्ति जताते हुए उत्तर प्रदेश में विरोध शुरू हो गया है और निर्माताओं के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

‘घूसखोर पंडित’ के बाद ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर मचा बवाल: सड़कों पर उतरे युवा, जानें क्या है वजह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Yadav Ji Ki Love Story: मनोरंजन जगत में इन दिनों फिल्मों को लेकर विवादों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा। एक ओर जहां ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बहस जारी है, वहीं अब नई फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ विवादों के केंद्र में आ गई है। फिल्म के नाम और कहानी को लेकर उत्तर प्रदेश में विरोध शुरू हो गया है, जिससे रिलीज से पहले ही यह चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है।


फिल्म के विरोध में उतरा यादव समाज

‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर यादव समाज ने आपत्ति जताई है। विरोध करने वालों का कहना है कि फिल्म का शीर्षक और कथानक समाज की छवि को प्रभावित कर सकता है। यही वजह है कि फिल्म के निर्माता, निर्देशक और मुख्य कलाकारों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मामला बता रहे हैं, तो कुछ इसे समाज विशेष की भावनाओं से जोड़कर देख रहे हैं।


क्या है फिल्म की कहानी?

यह फिल्म एक रोमांटिक-एक्शन ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें प्यार, परिवार और सामाजिक दबाव की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म की मुख्य किरदार सिंपल यादव (प्रगति तिवारी) एक साधारण और पारिवारिक लड़की है, जो अपने दिल और समाज के बीच उलझी हुई नजर आती है। वह वसीम अख्तर (विशाल मोहन) से प्रेम करती है और उससे विवाह करना चाहती है।


लेकिन दोनों के अलग-अलग धर्म उनकी राह में बड़ी बाधा बन जाते हैं। इसी बीच सिंपल के परिवार वाले उसकी शादी अभिमन्यु यादव (अंकित बड़ाना) से करवाना चाहते हैं। परिवार के दबाव, सामाजिक मान्यताओं और राजनीतिक माहौल के बीच कहानी आगे बढ़ती है। फिल्म में इमोशनल ड्रामा, सामाजिक तनाव और रिश्तों की जटिलता को दिखाने की कोशिश की गई है।


कास्ट और निर्देशक से जुड़ी जानकारी

जानकारी के अनुसार, इस फिल्म का निर्देशन अंकित बड़ाना ने किया है, जबकि इसके निर्माता संदीप तोमर हैं। मुख्य भूमिका में प्रगति तिवारी नजर आएंगी, जो बिग बॉस 19 फेम मृदुल तिवारी की बहन हैं। उनके साथ विशाल मोहन, अंकित बड़ाना, सुविंदर विक्की और रजत तनवर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

गौरतलब है कि फिल्म की कास्ट को लेकर भी चर्चा हो रही है, क्योंकि बताया जा रहा है कि इसमें यादव समाज से जुड़े कलाकार शामिल नहीं हैं। यही बात भी विरोध का एक कारण मानी जा रही है।


रिलीज पर संशय

‘यादव जी की लव स्टोरी’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि मौजूदा विवाद के बाद यह फिल्म तय तारीख पर रिलीज हो पाती है या नहीं। फिलहाल यह फिल्म अपनी कहानी से ज्यादा विवादों के कारण सुर्खियों में बनी हुई है।