ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार में एक और घूसखोर गिरफ्तार: SVU की गिरफ्त में आया भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर, 9 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया

Bihar Crime News: बिहार में मुजफ्फरपुर के जूनियर इंजीनियर को 9 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। स्पेशल विजिलेंस यूनिट की कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में जारी निगरानी के एक्शन के बीच मुजफ्फरपुर में एक और घूसखोर गिरफ्त में आया है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने साहेबगंज नगर परिषद के जूनियर इंजीनियर अमन कुमार मिश्रा को 9 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।


जानकारी के मुताबिक, SVU कार्यालय में एक परिवादी राजकुमार तिवारी के द्वारा यह शिकायत की गई कि साहेबगंज नगर परिषद के जूनियर इंजीनियर अमन कुमार साहिबगंज में पेवर्स ब्लॉक लगाने के लिए 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। सूचना की जांच और सत्यापन कराया गया तो शिकायत सत्य पाया गया।


इसके बाद SVU के पुलिस उपाधीक्षक राज कुमार सिंह, एवं SVU के अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी की एक छापामारी धावा दल बनाई गई, जिनके द्वारा आज  आरोपी अमन कुमार को 9 हजार रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में SVU (विशेष निगरानी इकाई) थाना कांड संख्या 7/26 दिनांक 19.02.26 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथा संशोधित 2018 दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।


बता दें कि जिले में पिछले 72 घंटे में तीन भ्रष्ट अधिकारियों की गिरफ्तार हुई है। बीते 17 फरवरी को प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया था। वहीं 18 फरवरी को सदर थाने के दारोगा भास्कर कुमार मिश्रा को 15 हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया गया और अब आज यानी 19 फरवरी को साहेबगंज नगर परिषद के जेई अमन कुमार को 9 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया है।  जिले में भ्रष्टाचार पर प्रहार का यह सिलसिला पिछले तीन दिनों से लगातार जारी है, जिससे सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता