ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

Crime News: दर्जनभर से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी, ईमेल के जरिए भेजा गया अलर्ट; पुलिस और बम निरोधक टीम का सर्च ऑपरेशन जारी

Crime News: नोएडा के 12 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी मिली। पुलिस और बम निरोधक टीम ने स्कूल परिसरों की जांच के बाद उन्हें सुरक्षित घोषित किया।

Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Crime News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के कई स्कूलों को 19 फरवरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली। 12 से ज्यादा स्कूलों में ईमेल के जरिए बम होने की चेतावनी भेजी गई, जो सीबीएसई और यूपी बोर्ड के एग्जाम के दौरान आई। इतनी बड़ी संख्या में धमकी मिलने से स्कूलों में हड़कंप मच गया और सभी परिसर खाली कराए गए।


मामले की गंभीरता को देखते हुए नोएडा पुलिस सक्रिय हुई। डीसीपी सहित कई पुलिस अधिकारी अलग-अलग स्कूलों में पहुंचे और टीम ने स्कूल परिसर को खाली कराकर तलाशी ली। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी परिसर की जांच की।


सघन जांच के बाद स्कूल परिसरों में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि धमकी भरे ईमेल फर्जी थे। अब पुलिस उन आरोपियों की तलाश में जुटी है, जिन्होंने ये मेल भेजे। साइबर टीम आईपी एड्रेस ट्रैक करने की कोशिश कर रही है, हालांकि धमकी भेजने वाले नकली आईपी एड्रेस का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे उन्हें पकड़ना चुनौतीपूर्ण हो रहा है।


जांच के दौरान बच्चों को क्लासेस से निकालकर एक जगह इकट्ठा किया गया और स्कूल स्टाफ व टीचर्स की देखरेख में रखा गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड द्वारा सघन जांच के बाद परिसर को सुरक्षित घोषित किया गया। इसके बाद ही बच्चों को वापस क्लास में भेजा गया। पुलिस ने अभिभावकों और छात्रों को आश्वासन दिया कि डरने वाली कोई बात नहीं है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता