ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

सरेआम दुकानदार का मर्डर, घर लौटने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

VAISHALI : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर वैशाली से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अ

सरेआम दुकानदार का मर्डर, घर लौटने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI :  बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर वैशाली से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने गोली मारकर एक दुकानदार की हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात वैशाली जिले के नयागांव थाना इलाके की है. जहां मिल्की गांव के पास अपराधियों ने शनिवार की देर शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने गोली मारकर एक दुकानदार की हत्या कर दी. मृतक दुकानदार की पहचान सुनील राय के रूप में की गई है, जो मोटर पार्ट्स दुकानदार बताया जा रहा है.


इस घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक दुकानदार सुनील राय शीतलपुर बाजार में मोटरपार्ट्स का दुकान चलाता है. शनिवार को शाम में सुनील राय दुकान से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था. तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी.


उधर घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची नयागांव थाना की टीम इस घटना की छानबीन में जुट गई है. नयागांव थानाध्यक्ष के मुताबिक पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है. इसके साथ ही अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उन्हें अरेस्ट कर लिया जायेगा. 

टैग्स