ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

खुद को ‘स्पाइडर-मैन’ समझकर पटना में 5 साल के बच्चे ने लगाई छलांग, बालकनी से गिरने से पैर हुआ फ्रैक्चर

पटना के अनिसाबाद इलाके में 5 साल का बच्चा ‘स्पाइडर-मैन’से प्रभावित होकर बालकनी से कूद गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। इसलिए बच्चों को टीवी/फिल्मों में सुपरहीरो करतब दिखाते समय सतर्क रहें और उन्हें ऐसी नकल ना करने दें।

बिहार न्यूज
मैं हूं 'स्पाइडर-मैन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: स्पाइडर-मैन जैसे फिल्म या कार्टून से प्रभावित होकर बच्चें खतरनाक कदम उठा ले रहे हैं। काल्पनिक दृश्यों से प्रभावित होकर बच्चे नकल करते हैं जो उनके लिए खतरनाक साबित हो रहा है। ऐसा ही एक मामला राजधानी पटना के अनिसाबाद में सामने आया है। जहां मैं हूं स्पाइडर मैन कहकर 5 साल का मासूम घर के बालकनी से कूद गया। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही की बच्चा जब बालकनी से कूदा तो नीचे कार खड़ी थी। लिहाजा उसके सिर्फ पैर फ्रैक्चर हो गया।   


पटना के अनिसाबाद इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक 5 साल का बच्चा बालकनी से कूद गया। बिल्डिंग के नीचे एक कार लगी हुई थी। कार के ऊपर गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गया। बच्चे का एक पैर फ्रैक्चर हो गया। आनन-फानन उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। 


बच्चा काफी रो रहा था। डॉक्टर ने उसके पैर का एक्स-रे कराया तो पता चला कि एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। जिसके बाद पैर में प्लास्टर चढ़ाया गया। इलाज के बाद परिजन बच्चे को लेकर घर पहुंचे हैं। आस-पास के लोगों को जब बच्चे के बालकनी से कूदने की बात पता चली तो वो भी हैरान रह गये। 


स्पाइडर-मैन जैसे फिल्म या कार्टून से प्रभावित होकर बच्चें खतरनाक कदम उठा ले रहे हैं। इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती है। जिसमें वह खुद को सुपरहीरो समझकर ऊंचाई से छलांग लगा देते हैं या दीवारों पर चढ़ने की कोशिश करते हैं। जो बच्चों के लिए खतरनाक साबित होता है। ऐसे में माता-पिता को सुपरहीरो कंटेंट दिखाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। 


मैं हूं 'स्पाइडर-मैन कहकर बच्चे ऊंचाई से छलांग लगा देते हैं। जिससे गंभीर चोट लगने का जोखिम रहता है। 5 से 8 साल के बच्चे अक्सर इस तरह के काल्पनिक दृश्यों से प्रभावित होकर नकल करते हैं। जो उनके लिए खतरनाक हो सकता है। बच्चों को समझाएं कि यह केवल फिल्मों में होता है और हकीकत में ऐसा करना जानलेवा हो सकता है। इसलिए बच्चों को टीवी/फिल्मों में सुपरहीरो करतब दिखाते समय सतर्क रहें और उन्हें ऐसी नकल ना करने दें।

टैग्स