ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar School News: रिटायरमेंट के बाद स्कूल से सरकारी कंप्यूटर घर ले गए हेडमास्टर साहब, वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल

जमुई में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सरधोडीह में आईसीटी लैब के कंप्यूटर सिस्टम के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, जबकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने शिक्षा विभाग की किरकिरी कर दी है।

Bihar School News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar School News: शिक्षा के मंदिर में पारदर्शिता और जवाबदेही पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जमुई के सोनो प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सरधोडीह में कथित तौर पर विभागीय संपत्ति के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों और छात्रों ने प्रदर्शन किया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ।


वायरल वीडियो में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज कुमार को मारुति वेगनर कार में आईसीटी लैब के कंप्यूटर सिस्टम लोड करते देखा गया, हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने इसे सरकारी संपत्ति की चोरी और नियम विरुद्ध कार्य बताया है।


स्थानीय अभिभावकों का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व स्थापित आईसीटी लैब में लगभग 20 कंप्यूटर सिस्टम लगाए गए थे, जो विभागीय समयावधि समाप्त होने के बाद बंद पड़े थे। उनका कहना है कि यदि कंप्यूटर विभागीय प्रक्रिया के तहत हटाए गए हैं तो उसका स्पष्ट दस्तावेज सार्वजनिक किया जाए, अन्यथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की है।


इस मामले में शिक्षा विभाग की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। वरीय शिक्षिका किरण कुमारी ने बताया कि आईसीटी लैब का विधिवत प्रभार नहीं दिया गया था और पूर्व प्रभारी द्वारा ही कंप्यूटर हटाए गए। वहीं नीरज कुमार का कहना है कि जिनके माध्यम से आईसीटी लैब स्थापित की गई थी, उन्हीं को कंप्यूटर वापस किए गए हैं। विभाग की ओर से कंप्यूटर हटाने संबंधी कोई लिखित पत्र अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता