ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

वैशाली में दिनदहाड़े मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली

VAISHALI : बिहार में बेखौफ अपराधी लगातार बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है. इस घटन

वैशाली में दिनदहाड़े मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में बेखौफ अपराधी लगातार बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है. इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात वैशाली जिले के भगवानपुर थाना इलाके की है, जहां इमादपुर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक शख्स का मर्डर कर दिया है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारी है, जिसमें से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. आनन-फानन में उसे इलाज के नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.


इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. आक्रोशित ग्रामीण सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. नाराज़ लोगों ने वैशाली-मुजफ्फरपुर हाइवे को जाम कर दिया है.


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है. बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता