ब्रेकिंग
मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये

Bihar Crime News: मोतिहारी के सुन्दरापुर में दिनदहाड़े CSP में घुसकर अपराधियों ने हथियार के बल पर 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में दिनदहाड़े एक ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) से हथियार के बल पर करीब 50 हजार रुपये लूट लिए गए। यह घटना बिजधरी थाना क्षेत्र के सुन्दरापुर गांव में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। 


बताया जा रहा है कि सुन्दरापुर स्थित संतोष इंटरप्राइजेज नामक दुकान में एयरटेल पेमेंट बैंक और भारतीय स्टेट बैंक का CSP संचालित होता है। सोमवार को CSP संचालक संतोष कुमार अपने केंद्र पर काम कर रहे थे। इसी दौरान, एक अपाची बाइक पर सवार दो और एक पल्सर बाइक पर सवार एक अपराधी वहां पहुंचे। 


दुकान में घुसते ही तीनों अपराधियों ने हथियार दिखाकर संचालक और ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया। अपराधियों में से एक ने संचालक संतोष कुमार पर पिस्टल तान दी और काउंटर में रखे लगभग 50 हजार रुपये निकाल लिए। दूसरे अपराधी ने ग्राहकों को हथियार का भय दिखाकर चुप रहने को मजबूर किया। कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर अपराधी जगीराहां की दिशा में फरार हो गए। 


इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस लूट पर चिंता व्यक्त की है। बिजधरी थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता