ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग

कटिहार के ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स शोरूम में Mahindra & Mahindra की XUV 7XO, XEV 9S और थार रॉक्स स्टार एडिशन का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और बैंक अधिकारियों की उपस्थिति में नई तकनीक और प्रीमियम फीचर्स से लैस मॉडलों का अनावरण हुआ।

बिहार न्यूज
महापौर और एमएलसी रहे मौजूद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

KATIHAR: कटिहार स्थित ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के शोरूम में मंगलवार को दोपहर 3 बजे Mahindra & Mahindra की बहुप्रतीक्षित नई गाड़ियों XUV 7XO, XEV 9S एवं थार रॉक्स स्टार एडिशन का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को आधुनिक तकनीक, प्रीमियम डिजाइन और दमदार प्रदर्शन के नए दौर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कटिहार की महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं एमएलसी अशोक अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथियों में Central Bank of India, कटिहार के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें क्षेत्रीय प्रबंधक अमृतेश परमार्थ, मार्केटिंग ऑफिसर राजीव रंजन एवं वरिष्ठ प्रबंधक बिपिन विराम शामिल थे।


ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की ओर से जीएम (सेल्स)  प्रवीण कुमार, सेल्स मैनेजर (प्रीमियम) चेतन कुमार दास एवं सेल्स मैनेजर (कटिहार)  कुणाल आनंद ने अतिथियों का स्वागत किया।  XUV 7XO: प्रीमियम SUV का नया अनुभव नई XUV 7XO अपने बोल्ड और प्रीमियम डिजाइन के साथ अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जो ड्राइवर डिस्प्ले, इंफोटेनमेंट और को-ड्राइवर इंटरफेस को एकीकृत डिजिटल अनुभव प्रदान करता है।


उन्नत सुरक्षा फीचर्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, शक्तिशाली इंजन विकल्प और बेहतरीन ड्राइविंग कम्फर्ट इसे अपने सेगमेंट में अलग पहचान दिलाते हैं। यह मॉडल परिवारों और प्रीमियम SUV पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया गया।XEV 9S: 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV,XEV 9S को कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण माना गया। इसे भारत की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV के रूप में पेश किया गया, जो बड़े परिवारों के लिए पर्यावरण-अनुकूल और तकनीकी रूप से उन्नत विकल्प प्रदान करती है।


इसमें ट्रिपल स्क्रीन डिजिटल कॉकपिट, लंबी ड्राइविंग रेंज, फास्ट चार्जिंग सुविधा, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस सेफ्टी सिस्टम जैसी विशेषताएँ शामिल हैं। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में यह मॉडल एक क्रांतिकारी पहल के रूप में देखा जा रहा है।  थार रॉक्स स्टार एडिशन अपने दमदार लुक और एक्सक्लूसिव स्टाइलिंग के कारण आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर, एडवांस 4x4 सिस्टम और बेहतर ग्राउंड क्लियरेंस जैसी खूबियाँ दी गई हैं। ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर के शौकीनों के लिए यह वाहन एक सशक्त विकल्प के रूप में सामने आया।


कार्यक्रम के दौरान तीनों मॉडलों का औपचारिक अनावरण किया गया। उपस्थित अतिथियों और ग्राहकों ने वाहनों के डिजाइन, तकनीक और प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर टेस्ट ड्राइव, ग्राहक संवाद और वित्तीय परामर्श की भी व्यवस्था की गई थी। ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के प्रबंधन ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य कटिहार एवं आसपास के क्षेत्रों में ग्राहकों को विश्वस्तरीय ऑटोमोबाइल अनुभव प्रदान करना है। नई लॉन्च की गई ये गाड़ियाँ प्रदर्शन, सुरक्षा और नवाचार का उत्कृष्ट संगम हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों, बैंक प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंगकटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंगकटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंगकटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंगकटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंगकटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंगकटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंगकटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग

टैग्स