ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

वैक्सीन लेने वालों को फ्लाइट टिकट बुक करने पर मिलेगा डिस्काउंट, जानिए कैसे उठा सकते हैं ऑफर का फायदा

PATNA : देश में कोरोना के दूसरी लहर की रफ़्तार धीमी पड़ने के साथ ही वैक्सीनेशन अभियान भी बहुत तेजी से चल रहा है. वैक्सीनेशन अभियान को बढ़ावा देने के लिए अब इंडिगो एयरलाइन 'वैक्सी

वैक्सीन लेने वालों को फ्लाइट टिकट बुक करने पर मिलेगा डिस्काउंट, जानिए कैसे उठा सकते हैं ऑफर का फायदा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देश में कोरोना के दूसरी लहर की रफ़्तार धीमी पड़ने के साथ ही वैक्सीनेशन अभियान भी बहुत तेजी से चल रहा है. वैक्सीनेशन अभियान को बढ़ावा देने के लिए अब इंडिगो एयरलाइन 'वैक्सी फेयर' स्कीम की शुरुआत की है. इसके तहत यदि किसी यात्री ने वैक्सीन ले ली है तो उसे किराए में 10% छूट मिलेगी. इंडिगो ने ट्वीट कर इसकी जानकारी शेयर की है.


'वैक्सी फेयर' स्कीम का फायदा लेने के लिए आपको टिकट की बुकिंग इंडिगो की वेबसाइट से करनी होगी. इस ऑफर का फायदा केवल उन यात्रियों को मिलेगा जो वैक्सीन की कम से कम पहली डोज ले चुके हों. इसके अलावा बुकिंग के समय पैसेंजर का भारत में होना जरूरी है. एयरपोर्ट के चेक-इन काउंटर पर ऐसे यात्रियों को कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा या फिर आरोग्य सेतू मोबाइल ऐप की मदद से वैक्सीनेशन को लेकर अपनी स्टेटस दिखानी होगी. 


टिकट बुकिंग के समय इंडिगो की वेबसाइट पर ‘Vaccinated’ का ऑप्शन दिया गया है आपको उस पर क्लिक करना होगा. उसके बाद वैक्सिनेशन स्टेटस का पेज खुलता है. वहां 3 ऑप्शन दिए गए हैं. पहला डोज लेने वाले यात्रियों के लिए 10% तक ऑफ, दूसरा डोज लेने वाले यात्रियों के लिए भी 10% तक का ऑफ और वैक्सिनेटेड नहीं होने पर कोई डिस्काउंट नहीं है. आप अपने हिसाब से ऑप्शन चुनकर टिकट बुक कर सकते हैं. 

टैग्स