ब्रेकिंग
पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलाव

उपेंद्र कुशवाहा के पटना आवास पर चोरी, लॉकडाउन में पटना पुलिस की बेबसी देखिए

PATNA : लॉकडाउन के बीच राजधानी पटना में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर चोरों ने हाथ साफ कर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : लॉकडाउन के बीच राजधानी पटना में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर चोरों ने हाथ साफ कर डाला है. कुशवाहा के आशियाना नगर स्थित आवास पर चोरी की वारदात हुई है.

उपेंद्र कुशवाहा के पटना आवास पर चोरी, लॉकडाउन में पटना पुलिस की बेबसी देखिए

उपेंद्र कुशवाहा का आवास आशियाना नगर इलाके में है जो राजीव नगर थाना क्षेत्र के अंदर आता है. उपेंद्र कुशवाहा खुद अपने वैशाली स्थित गांव में है और यहां उनके फ्लैट में ताला लगा हुआ था. इसी बीच चोरों ने लॉक तोड़कर उनके फ्लैट में वारदात को अंजाम दिया है.

विपक्ष की भूमिका में लगातार सरकार की आलोचना को खड़े उपेंद्र कुशवाहा ने आज बिहार में ब्लैक डे यानी काला दिवस मनाया है. दरअसल कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के लिए आज किसानों के मुद्दे को लेकर काला दिवस मनाने का फैसला किया है. पार्टी के तमाम नेता लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए आज धरना देने वाले हैं. कोरोना महामारी और प्रकृति की मार झेल रहे बिहार के किसानों के लिए 5 सूत्री मांग सरकार के सामने रखी है. कुशवाहा का कहना है कि सरकार अब तक के किसानों की अनदेखी कर रही है. ऐसे में किसान भुखमरी के शिकार हो रहे हैं लिहाजा उन्हें तुरंत मदद मिलनी चाहिए. 

टैग्स