ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

उत्तर प्रदेश में रविवार को टोटल लॉकडाउन, योगी सरकार का बड़ा फैसला

DESK : उत्तर प्रदेश में कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। योगी सरकार ने रविवार को राज्य में टोटल लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इस दौरान स

उत्तर प्रदेश में रविवार को टोटल लॉकडाउन, योगी सरकार का बड़ा फैसला
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश में कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। योगी सरकार ने रविवार को राज्य में टोटल लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इस दौरान सभी गतिविधियां बंद रहेंगी। बाजारों को भी पूरी तरह से बंद रखने का फैसला किया गया है।


योगी आदित्यनाथ खुद कोरोना संक्रमित हैं बावजूद इसके उन्होंने आज एक हाई लेवल वर्चुअल मीटिंग की। इस मीटिंग के बाद यह फैसला किया गया कि दो दिन बाद यानी रविवार को उत्तर प्रदेश में टोटल लॉकडाउन रहेगा। बिना मास्क के निकलने वाले लोगों पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर दूसरी बार बगैर मास्क के पकड़े गए तो यह जुर्माना बढ़कर 10000 हजार हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में मास्क नहीं पहनने पर जो जुर्माना लगाया जाएगा वह अब तक देश में कहीं भी नहीं लगाया गया।


अब हर जिले में रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बंदी की जाए। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाज़ार दफ़्तर बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दिन सभी जिलों के बाजारों में व्यापक स्तर पर सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा।

टैग्स