ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

उत्तर प्रदेश में BJP के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी JDU, ललन सिंह बोले.. RCP सिंह सीट बंटवारा फाइनल करेंगे

DESK : यूपी विधानसभा चुनाव में जेडीयू और बीजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इसकी घोषणा शुक्रवार को जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान की। ललन सिंह ने कहा है कि केंद

उत्तर प्रदेश में BJP के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी JDU, ललन सिंह बोले.. RCP सिंह सीट बंटवारा फाइनल करेंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : यूपी विधानसभा चुनाव में जेडीयू और बीजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इसकी घोषणा शुक्रवार को जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान की। ललन सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार में मंत्री आरसीपी सिंह ने पार्टी को अवगत करा दिया है कि बीजेपी के साथ मिलकर जेडीयू विधानसभा चुनाव लड़ेगी इसकी सहमति बीजेपी की ओर से दे दी गई है।


ललन सिंह ने कहा कि कितने सीटों पर जेडीयू चुनाव लड़ना चाहती है उसकी सूची बीजेपी को दे दी गई है। आगे सीटों के तालमेल को लेकर क्या रूपरेखा होगी , पार्टी कितने सीटों पर और कहां कहां चुनाव लड़ेगी इसके लिए केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को पार्टी ने अधिकृत कर दिया है। जब ललन सिंह से पूछा गया कि जेडीयू कितने सीटों पर दावा कर रही है तो उन्होने कहा कि ये मीडिया से चर्चा करने का विषय नहीं है उसकी सूची बीजेपी को दे दी गई है।


जेडीयू ने पिछली बार भी यूपी विधानसभा में चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली थी मगर चुनाव नहीं लड़ा था लेकिन इस बार बीजेपी से यूपी में एलाइंस कर पार्टी अपने विस्तार की ओर बढ़ गई है। वही दूसरी ओर बिहार एनडीए के दो अन्य घटक हम और वीआईपी पार्टी अपनी अलग राह पर है। शुक्रवार को दोपहर में जीतन राम मांझी के साथ मुकेश सहनी ने यूपी चुनाव को लेकर बैठक की थी। मीटिंग के बाद सहनी ने कहा कि वो यूपी में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी वही दूसरी ओर जीतन राम मांझी ने कहा कि यूपी में हम और वीआईपी पार्टी के गठबंधन को लेकर सार्थक चर्चा हुई है जिसका जल्द परिणाम देखने को मिलेगा।

टैग्स