ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

पटना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पहली बार MLC बने LJPR के अशरफ अंसारी और RJD के सुनील कुमार सिंह ने शपथ के बाद अपनी प्राथमिकताओं और राजनीतिक विचारों को साझा किया।

बिहार न्यूज
पार्टी नेतृत्व का जताया आभार
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: पटना स्थित बिहार विधान परिषद के उप भवन (एनेक्सी) के मुख्य सभागार में बुधवार को बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


बिहार विधान परिषद के उपचुनाव एवं द्विवार्षिक चुनाव 2026 में निर्विरोध निर्वाचित 10 सदस्यों में एनडीए और महागठबंधन दोनों के प्रतिनिधि शामिल हैं। जदयू की ओर से निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद ने शपथ ली। भाजपा की ओर से पवन सिंह, संजय प्रकाश मयूख, अनिल ठाकुर और शीला पंडित ने सदस्यता की शपथ ग्रहण की। वहीं लोजपा (रामविलास) से अशरफ अंसारी और राजद से सुनील कुमार सिंह ने भी विधान परिषद सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।


शपथ के बाद क्या बोले सुनील कुमार सिंह?

शपथ ग्रहण के बाद राजद नेता सुनील कुमार सिंह ने कहा कि वह विधान परिषद में गरीबों, किसानों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों को पहले भी उठाया है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ सदन में आवाज बुलंद करेंगे। लालू प्रसाद यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि "लालू जी के बिना देश और बिहार की राजनीति की कल्पना नहीं की जा सकती। आज जो भी लोग राज्य में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे हैं, वह लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक सोच और संघर्ष का परिणाम है।"


अशरफ अंसारी ने जताया पार्टी नेतृत्व का आभार

पहली बार एमएलसी बने लोजपा (रामविलास) के नेता अशरफ अंसारी ने इसे अपने जैसे साधारण कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह अवसर पार्टी नेतृत्व के विश्वास का परिणाम है। अशरफ अंसारी ने कहा कि वह पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान, रीना पासवान, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान तथा बिहार प्रभारी अरुण भारती के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने और अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्थन के कारण ही उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।


शपथग्रहण के बाद क्या बोले निशांत कुमार?

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने एमएलसी पद की शपथग्रहण के बाद कहा कि पार्टी के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुझ पर विश्वास किया है। पहले मंत्री के रूप में और अभी बिहार परिषद सदस्य के रूप में विश्वास किया है। इसे निष्ठा से निभाने का काम करूंगा। निशांत ने कहा कि आज विधान पार्षद (एमएलसी) पद का शपथ लिया हूं। जेडीयू के तमाम नेताओं को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया। उनके विश्वास पर हम खड़ा उतरेंगे। पहले मंत्री के रूप में पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी दी और अब विधान पार्षद के रूप में जिम्मेदारी मुझे दी गयी है। उसे ईमानदारी और निष्ठा से निभाने की कोशिश करूंगा। मेरे पिता जी नीतीश कुमार ने बीस साल में राज्य का विकास किया है उसे जन जन तक पहुंचाने का काम करुंगा। उनके सात निश्चय के अधूरे सपने हैं, उसे पूरा करने का काम करूंगा। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, अब मैं बैठूंगा। 


शपथग्रहण के बाद क्या बोले पवन सिंह?

जय भोजपुरी जय बिहार एक कलाकार हूं एक कलाकार का नाते यही चाहूंगा कि मैं अपना काम अपनी एक्टिंग अपनी सिंगिंग बिहार में रहकर ही करूं। बिहार में फिल्म सिटी बने ताकि हमारे नए नए लड़के जो गाना गा रहे हैं एक्टिंग कर रहे हैं उन लोगों को प्लेटफार्म नहीं मिल पा रहा है. मैं यह कोशिश करूंगा कि हमारे बिहार में फिल्म सिटी बने।  ताकि बच्चों को काम मिले और हमारा भोजपुरी बम बम रहे।