ब्रेकिंग
बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....

यूपी के दो पुलिसकर्मी शराब के साथ गिरफ्तार, महोबोधि मंदिर में प्रवेश के दौरान पकड़े गये इंस्पेक्टर और सिपाही

GAYA: बिहार में शराब पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है यह बात हर किसी को मालूम है। लेकिन बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं है और शायद यही कारण है कि बिहा

यूपी के दो पुलिसकर्मी शराब के साथ गिरफ्तार, महोबोधि मंदिर में प्रवेश के दौरान पकड़े गये इंस्पेक्टर और सिपाही
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: बिहार में शराब पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है यह बात हर किसी को मालूम है। लेकिन बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं है और शायद यही कारण है कि बिहार पुलिस ने यूपी के चंदौली थाने में तैनात इंस्पेक्टर और सिपाही को शराब की बोतलों के साथ पकड़ा। 


यूपी पुलिस के इन दोनों कर्मियों को बोधगया मंदिर में प्रवेश करने के दौरान पकड़ा गया। बोधगया थाने की पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार किया। दोनों जांच के दौरान जब पकड़े गये तब बीएमपी के जवानों को यूपी पुलिस होने का धौंस जताने लगे जिसके बाद अधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी तब दोनों को गिरफ्तार किया गया। 


बोधगया पुलिस की माने तो गिरफ्तार दोनों पुलिसकर्मी यूपी के चंदौली थाने में तैनात थे। इंस्पेक्टर का नाम संतोष और सिपाही का आयुष कुमार है जो यूपी से बोधगया घूमने के लिए आए हुए थे। दोनों जब महाबोधि में प्रवेश करने लगे तब वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने बैग की जांच की जिसमें से शराब की बोतले बरामद हुई। 


दोनों महाबोधि मंदिर परिसर में बैठकर शराब पीने के ख्याल से आए थे लेकिन गेट पर ही दोनों को सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों यूपी पुलिस होने का धौस दिखाने लगे लेकिन बीएमपी जवानों ने उनकी एक ना सुनी।