ब्रेकिंग न्यूज़

Diwali 2025: दिवाली पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये उपाय, दरिद्रता दूर करेंगी माता Diwali 2025: दिवाली पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये उपाय, दरिद्रता दूर करेंगी माता Assembly Election 2025 : काराकाट सीट पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का नामांकन, समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी Bihar Politics: बिहार में दिवाली से पहले दलित युवक की हत्या पर भड़के गिरिराज सिंह, समुदाय विशेष पर बरसे; बोले- ऐसी दरिंदगी की हिम्मत कहां से आई? Bihar Politics: बिहार में दिवाली से पहले दलित युवक की हत्या पर भड़के गिरिराज सिंह, समुदाय विशेष पर बरसे; बोले- ऐसी दरिंदगी की हिम्मत कहां से आई? Patna District Court Result : पटना डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने जारी किया सिविल कोर्ट अपर डिवीजन क्लर्क भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, इतने उम्मीदवार हुए चयनित PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री मोदी ने INS विक्रांत पर जवानों संग मनाई दिवाली, कहा – यह पर्व देश के रक्षकों को समर्पित Bihar News: बिहार के एक 'मुख्यमंत्री' की पोशाक के लिए ''कुर्ता फंड'', बड़े नेता ने कुछ ही मिनटों में इकट्ठा कर लिया इतना रू, फिर क्या हुआ जानें... Bihar Crime News: बिहार में दो लड़कों का शव मिलने से सनसनी, दोनों की हत्या की आशंका; एक को राष्ट्रपति ने किया था सम्मानित Bihar Crime News: बिहार में दो लड़कों का शव मिलने से सनसनी, दोनों की हत्या की आशंका; एक को राष्ट्रपति ने किया था सम्मानित

यूपी सरकार ने जारी की 2025 के अवकाशों की लिस्ट, जानें कब-कब मिलेगी छुट्टी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 17 Dec 2024 11:07:02 PM IST

यूपी सरकार ने जारी की 2025 के अवकाशों की लिस्ट, जानें कब-कब मिलेगी छुट्टी

- फ़ोटो

उत्तर प्रदेश शासन ने वर्ष 2025 में होने वाली सार्वजनिक एवं निर्बंधित छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। यह सूची नौकरीपेशा लोगों और स्कूल-कॉलेज के छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे इन अवकाशों के अनुसार अपनी योजनाएं बना सकते हैं।


सार्वजनिक अवकाश 2025

सरकार की ओर से 2025 में कुल 24 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। इनमें प्रमुख त्योहारों और राष्ट्रीय अवसरों पर अवकाश मिलेगा। सार्वजनिक अवकाश की सूची इस प्रकार है:


तारीख    दिन    त्योहार/ अवसर

14 जनवरी    मंगलवार    हजरत अली जन्मदिन

26 जनवरी    रविवार    गणतंत्र दिवस

14 फरवरी    शुक्रवार    महाशिवरात्रि

13 मार्च    गुरुवार    होलिका दहन

14 मार्च    शुक्रवार    होली

31 मार्च    सोमवार    ईद-उल-फितर

6 अप्रैल    रविवार    राम नवमी

10 अप्रैल    गुरुवार    महावीर जयंती

14 अप्रैल    सोमवार    भीमराव अंबेडकर जयंती

12 मई    सोमवार    बुद्ध पूर्णिमा

7 जून    शनिवार    ईद-उल-अजहा (बकरीद)

6 जुलाई    रविवार    मुहर्रम

9 अगस्त    शनिवार    रक्षाबंधन

15 अगस्त    शुक्रवार    स्वतंत्रता दिवस

16 अगस्त    शनिवार    जन्माष्टमी

5 सितंबर    शुक्रवार    बारावफात

1 अक्टूबर    बुधवार    दशहरा (विजयादशमी)

2 अक्टूबर    गुरुवार    गांधी जयंती

20 अक्टूबर    सोमवार    दीपावली

22 अक्टूबर    बुधवार    गोवर्धन पूजा

23 अक्टूबर    गुरुवार    भाई दूज

5 नवंबर    बुधवार    गुरुनानक जयंती

25 दिसंबर    गुरुवार    क्रिसमस


निर्बंधित अवकाश 2025

इसके अलावा वर्ष 2025 में कुल 31 निर्बंधित अवकाश की घोषणा भी की गई है। इन छुट्टियों का लाभ कर्मचारी और छात्र अपनी आवश्यकतानुसार उठा सकते हैं। निर्बंधित अवकाशों में मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, संत रविदास जयंती, परशुराम जयंती, चेहल्लुम, छठ पूजा, और क्रिसमस ईव जैसी विशेष तिथियां शामिल हैं।


योजना बनाने का सही समय

सरकारी अवकाशों की यह सूची नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को पहले से ही अपनी छुट्टियों की योजना बनाने में मदद करेगी। चाहे पारिवारिक कार्यक्रम हों या कहीं घूमने जाने का प्लान, लोग इन अवकाशों के आधार पर अपना शेड्यूल तैयार कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, लोग उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।