ब्रेकिंग
पटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफियाBihar News: बिहार के एक और IPS अफसर की दिल्ली एंट्री....राष्ट्रीय जांच एजेंसी में देंगे सेवाबिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा 2026 की आ गई डेट, इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा; देखिए.. पूरा शेड्यूलपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफियाBihar News: बिहार के एक और IPS अफसर की दिल्ली एंट्री....राष्ट्रीय जांच एजेंसी में देंगे सेवाबिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा 2026 की आ गई डेट, इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा; देखिए.. पूरा शेड्यूल

बिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा 2026 की आ गई डेट, इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा; देखिए.. पूरा शेड्यूल

BPSSC ASI Exam 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने एएसआई (ऑपरेशन) भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। 462 पदों के लिए परीक्षा 22 जुलाई 2026 को आयोजित होगी।

BPSSC ASI Exam 2026
बिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा 2026
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BPSSC ASI Exam 2026: बिहार पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेशन) बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने एएसआई (ऑपरेशन) भर्ती परीक्षा 2026 की तिथि घोषित कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) में कुल 462 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।


आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेशन) पदों के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर "Latest Notices" या "Recruitment" सेक्शन खोलें। "ASI Operation Recruitment 2026" लिंक पर क्लिक करें। परीक्षा तिथि से संबंधित नोटिस डाउनलोड करें। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसी भर्ती लिंक पर जाएं। रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें। एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।


इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) में कुल 462 पद भरे जाएंगे। आरक्षण के अनुसार पदों का वर्गीकरण इस प्रकार है:

सामान्य वर्ग (UR) – 185 पद

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 46 पद

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) – 83 पद

पिछड़ा वर्ग (BC) – 55 पद

बीसी महिला वर्ग – 14 पद

अनुसूचित जाति (SC) – 74 पद

अनुसूचित जनजाति (ST) – 5 पद


भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी और एडमिट कार्ड अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता