Hindi News / news / नवादा: दो लोगों की करंट लगने से मौत, घर में मचा कोहराम, परिजनों...

नवादा: दो लोगों की करंट लगने से मौत, घर में मचा कोहराम, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 25, 2019, 2:23:02 PM

नवादा: दो लोगों की करंट लगने से मौत, घर में मचा कोहराम, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

- फ़ोटो

NAWADA: बड़ी खबर नवादा से जहां दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है. पहली घटना जिले के गुड़गांबा गांव की है जहां खेत में काम करने के दौरान एक किसान की बिजली के पोल में सट जाने के चलते मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना तुलकी विगहा गांव की है जहां बिजली विभाग की घोर लापरवाही देखने को मिली है. बताया जा रहा है कि घर से आहर जाने के दौरान एक शख्स की बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पीड़ित के परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. बारिश के महीनों में यह अक्सर देखा जाता है कि तेज हवा के चलते खासकर ग्रामीण इलाकों में बिजली के तार गिर जाते हैं. लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के चलते उन तारों को उसी तरह छोड़  दिया जाता है जिससे आए दिन ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं. नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट