ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

ट्रक में तहखाना बनाकर झारखंड से मंगवायी गई थी शराब, 27 लाख की 225 कार्टन शराब को पुलिस ने किया जब्त

NAWADA: अप्रैल 2016 से बिहार में शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके शराब माफिया अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि आज भी बड़ी मात्रा में शराब बरामद की

ट्रक में तहखाना बनाकर झारखंड से मंगवायी गई थी शराब, 27 लाख की 225 कार्टन शराब को पुलिस ने किया जब्त
Santosh Singh
2 मिनट


NAWADA: अप्रैल 2016 से बिहार में शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके शराब माफिया अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि आज भी बड़ी मात्रा में शराब बरामद की जा रही है। शराब माफिया द्वारा दूसरे प्रदेश से शराब को बिहार में मंगवाया जा रहा है। इसे लेकर शराब तस्कर कई तरह के हथकंडे भी अपना रहे हैं। ताजा मामला नवादा का है जहां एक बार फिर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ट्रक में तहखाना बनाकर 225 कार्टन शराब की बड़ी खेप झारखंड से नवादा लाई जा रही थी तभी इसकी सूचना पुलिस को किसी ने दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने एनएच-31 पर जांच अभियान तेज किया और ट्रक को धड़ दबोचा। वही एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है। ट्रक से कुल 225 कार्टन शराब बरामद किया गया जिसकी कीमत 27 लाख रुपये बताई जा रही है। 



गौरतलब है कि रजौली समेकित जांच चौकी पर स्थित उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच के बावजूद शराब माफिया जांच चौकी पर तैनात जांच टीम की आंखों में धूल झोंककर शराब की खेप को बेखौफ बिहार में प्रवेश कर लेते है और इसकी भनक पुलिस को भी नहीं हो पाती। लेकिन इस मामले में पुलिस को समय रहते किसी ने सूचना दे दी जिसके बाद पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई की और झारखंड से नवादा लाई गई शराब की खेप को जब्त कर कर लिया। होली को लेकर शराब की खेप को नवादा में खपाने के लिए झारखंड से इसे मंगवाया गया था लेकिन पुलिस ने शराब माफिया के मंसूबे पर पानी फेर दिया।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता