ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

ट्रेन से सफ़र करने वालों के लिए RTPCR टेस्ट जरूरी, स्टेशन पर चेक होगी निगेटिव रिपोर्ट

PATNA : ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है. अब आपको ट्रेन से सफ़र करना है तो आपको अपना RTPCR टेस्ट कराना होगा. रिपोर्ट अगर निगेटिव होती है तभी आप

ट्रेन से सफ़र करने वालों के लिए RTPCR टेस्ट जरूरी, स्टेशन पर चेक होगी निगेटिव रिपोर्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है. अब आपको ट्रेन से सफ़र करना है तो आपको अपना RTPCR टेस्ट कराना होगा. रिपोर्ट अगर निगेटिव होती है तभी आपको ट्रेन से सफ़र करने की इजाजत दी जाएगी. दरअसल, यह खास नियम महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों के लिए है. क्योंकि महाराष्ट्र में स्टेशन पर उतरने के बाद आपको अपनी RTPCR की रिपोर्ट दिखानी पड़ेगी. अगर, आप ऐसा नहीं करेंगे तो वहां आपको फजीहत का सामना करना पड़ेगा. 


इतना ही नहीं दूसरे राज्य से आने की वजह से आपको वहां के क्वारेंटाइन सेंटर में भी भेजा जा सकता है इसलिए बेहतर होगा कि आप सफर शुरू करने से पहले ही अपनी कोरोना की जांच करवा लें. दरअसल, महाराष्ट्र के मुंबई, नासिक, पुणे समेत पूरे राज्य में कोरोना वायरस का संक्रमण का फैलाव बहुत बड़े स्तर पर है. इस कारण उद्धव सरकार की तरफ से रेलवे को एक दिशा-निर्देश जारी किया गया है. पूर्व मध्य रेलवे के CPRO राजेश कुमार के अनुसार इस बारे में एक गाइडलाइन मिली है. जिसे अब ट्रेन से महाराष्ट्र के किसी भी शहर में जाने के लिए लागू कर दिया गया है.


अपने निर्देश में महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर दूसरे राज्यों से आने वाले पैसेंजर्स के लिए निगेटिव RTPCR की जांच रिपोर्ट साथ रखना अनिवार्य किया गया है. किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए पैसेंजर्स से अपील की गई है. रिपोर्ट राज्य में प्रवेश के समय से अधिकतम 48 घंटे के अंदर का होना चाहिए. तभी उसे माना जाएगा. साथ ही पूर्व मध्य रेल ने भी पैसेंजर्स से अपील की है कि सफर के दौरान ट्रेन में, प्लेटफार्म पर और रेल परिसर में कोविड गाइडलाइंस का पालन करें.