1st Bihar Published by: KK Singh Updated Feb 06, 2020, 7:14:40 AM
- फ़ोटो
ARA: आरा में दर्दनाक हादसा हो गया है. ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई है. मृतक दोनों युवक मिस्त्री का काम करते थे.
बताया जा रहा है कि आरा रेलवे स्टेशन पर काम करके दो मिस्त्री लौट रहे थे. कारीसाथ स्टेशन पर ट्रेन से उतरते वक्त दोनों ट्रेन की चपेट में आ गये. ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई.
मृतक आरा रेलवे स्टेशन में टाइल्स और प्लम्बर का काम करते थे. इस दर्दनाक हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. वहीं मृतक के परिवार में मातम का माहौल है.