ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर

Patna News: पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार प्रांगण का 68.41 करोड़ रुपए में मॉडर्नाइजेशन और रिनोवेशन का काम हो रहा है. ई-नाम प्लेटफॉर्म से किसानों को बेहतर बाजार और सुविधाएं मिलेंगी.

Patna News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना के मुसल्लहपुर कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण के मॉडर्नाइजेशन और रिनोवेशन का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए कृषि विभाग ने कुल 68.41 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। बाजार प्रांगण में पेयजल, शौचालय, लाइट, सुरक्षा, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और गोदाम जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे किसानों और व्यापारियों को एक सुव्यवस्थित और आधुनिक बाजार परिसर उपलब्ध होगा।


निर्माण कार्य बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड की देखरेख में कराया जा रहा है और एजेंसी के अनुसार यह काम वर्ष 2026 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। मुसल्लहपुर बाजार प्रांगण को ई-नाम प्लेटफॉर्म से नेशनल और इंटरनेशनल मंडियों से जोड़ा जाएगा। 


इससे किसानों को अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार और बेहतर मूल्य प्राप्त होंगे। साथ ही फल-सब्जी विक्रेता संघ ने कृषि मंत्री से मांग की है कि सीए कोल्ड स्टोरेज, संतरा भंडारण के लिए दो विशेष चैंबर और प्रदर्शनी हॉल की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा गेट नंबर-2 से आने वाले किसानों की गाड़ियों को नो-एंट्री से मुक्त करने की भी मांग की गई है।


हालांकि, मुसल्लहपुर बाजार प्रांगण के लगभग तीन-चौथाई हिस्से का अभी तक मापी और सीमांकन नहीं हुआ है, जिसके कारण चहारदीवारी का निर्माण शुरू नहीं हो सका। अंचलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को जल्द ही सीमांकन का काम पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता